{"_id":"669b10b372fed753d7080bc6","slug":"mother-in-law-and-daughter-in-law-filed-reports-against-each-other-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-123125-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सास-बहू ने दर्ज कराई एक-दूसरे पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सास-बहू ने दर्ज कराई एक-दूसरे पर रिपोर्ट
Sat, 20 Jul 2024 06:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 20 Jul 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
पुवायां। सास ने बहू और उसके मायके के चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जेवर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, बहू ने भी दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव लखनापुर निवासी टीकाराम की पत्नी कटोरी देवी ने पुलिस को बताया कि पुवायां के ही गांव नगरा जमीने हरना के वीरपाल उनके फुफेरे भाई हैं। वीरपाल ने उनके पुत्र से अपनी लड़की रीना की शादी की बात की।
उन्होंने वीरपाल को था कि उनका पुत्र बागेश मानसिक रूप से कमजोर है। वीरपाल ने कहा कि लड़की शिक्षित होने के कारण सब संभाल लेगी। वीरपाल ने अपनी लड़की की शादी उनके पुत्र से कर दी थी। बहू उनके पुत्र से गाली-गलौज कर मारपीट करती है और खाना नहीं देती है। 17 जुलाई को वीरपाल व उनकी पत्नी ब्रजरानी, पुत्र प्रदीप, रामचंद्र लाठी, डंडे लेकर उनके घर आ गए और परिवार के लोगों को पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद बहू उनका और बड़ी बहू का जेवर लेकर मायके चली गई।
विज्ञापन
वहीं रीना देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पति बागीश, ससुर टीकाराम, जेठ दुर्गेश, देवर उपदेश, सास कटोरी देवी, जेठानी प्रीति देवी, गांव भरतापुर के रामआसरे और ससुराल पक्ष से जुड़े पांच अज्ञात लोग दहेज में 50 हजार रुपये की मांग कर उत्पीड़न कर रहे थे। मायके के लोग समझाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन लोगों को पीटकर घायल कर दिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज जांच की जा रही है।