फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mother cried after seeing the dead body of the police officer's son

बेटे का शव देखकर दहाड़ मारकर रोई मां, डीएम-एसपी ने दी दरोगा पवन को अंतिम सलामी

Mon, 23 May 2022 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Mother cried after seeing the dead body of the police officer's son
दुर्घटना में मरे जलालाबाद थाने में तैनात उप निरीक्षक पवन कश्यप की अर्थी को कंधा देते पुलिस अधीक्? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नगरिया गांव के पास सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जलालाबाद थाने में तैनात कस्बा इंचार्ज पवन सिंह को शनिवार पुलिस लाइन में डीएम-एसपी समेत तमाम अधिकारियों ने अंतिम सलामी दी। परिजन उनका शव लेकर ऊधम सिंह नगर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान बेटे का शव देखकर मां दुलारी देवी दहाड़े मारकर रो पड़ी।
विज्ञापन

उत्तराखंड के जसपुर भगवनपुर मड़वाखेड़ा पंचायत निवासी सेना से सेवानिवृत्त राम किशोर के बेटे पवन सिंह (48) की शुक्रवार रात करीब 11 बजे नगरिया गांव के पास गश्त के दौरान जानवरों को बचाने के चक्कर में बाइक से गिर पड़े थे। उनके साथ कांस्टेबल मनोज सैनी भी थे। तभी पीछे से आए डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद पीछे से आई कार ने दोनों को कुचल दिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज मेें दरोगा पवन सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन

कांस्टेबल मनोज घायल हो गए। उनके परिजन को रात में ही खबर दे दी गई थी। उत्तराखंड से पिता रामकिशोर, मां दुलारी और अन्य परिजन पहुंचे। रामदुलारी को बेटे की मौत की खबर नहीं दी गई थी। पुलिस लाइन में बेटे का शव देखकर वह बिलख पड़ी। उन्हें बमुश्किल लोगों ने संभाला। दोपहर में डीएम उमेश प्रताप सिंह, एसपी एस. आनंद, एसपी सिटी संजय कुमार आदि ने शोक सलामी दी और पुष्प चक्र अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

1997 में कांस्टेबल से भर्ती हुए थे पवन
उत्तराखंड निवासी पवन सिंह ने बरेली के प्रेमनगर में मकान बनवा रखा है। वह पत्नी गीता देवी, बेटे दीपक (12), भैरव (4), बेटी अंशू, वंशू और मेघा के साथ रहते थे। परिजन के मुताबिक 1997 में पवन की कांस्टेबल से भर्ती हुई थी। पहली तैनाती बाराबंकी में हुई। उसके बाद सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर, स्वार, बरेली भी रहे। पांच महीने पहले ही जनपद में तैनाती हुई थी।

वाहन चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
जलालाबाद। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों वाहनों को कब्जे में लेने के बाद अज्ञात चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बा इंचार्ज अवधेश सिंह ने बताया कि कार व डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद चालक भाग निकले थे। डीसीएम जनपद एटा जनपद की है, जबकि कार कांट थाना क्षेत्र की है। अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका पता लगाया जा रहा है। शनिवार को कोतवाली में शोक सभा हुई और दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed