Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mother and daughter riding a bike died after being hit by a truck on the highway

पल्लू बना मां-बेटी के लिए काल: खुशी-खुशी मायके जा रही थी महिला, ट्रक में साड़ी फंसने से दर्दनाक मौत

Fri, 09 May 2025 10:02 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, तिलहर/शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, तिलहर/शाहजहांपुर Published by: विकास कुमार Updated Fri, 09 May 2025 10:02 PM IST
सार

लोगों के अनुसार, सड़क की साइड में खड़ी सपना सिंह की साड़ी का पल्लू ट्रक में फंस गया। जिस कारण वह घिसटते हुए ट्रक के नीचे आ गईं। 

विज्ञापन
Mother and daughter riding a bike died after being hit by a truck on the highway
मां-बेटी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के शाहजहांपुर स्थित तिलहर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर भक्सी तिराहा के पास दिल दहलाने वाला हादसा हो गया। ट्रक की चपेट में आकर महिला व उसकी डेढ़ माह की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा घायल हो गया। हादसे के बाद लगे जाम से करीब पौन घंटा शाहजहांपुर से बरेली जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Trending Videos

मायके जा रही थी सपना
तिलहर थाना क्षेत्र के कल्यानपुर बंथरा निवासी आशुतोष सिंह बाहर रहकर नौकरी करते हैं। वह 24 वर्षीय अपनी पत्नी सपना सिंह को लेकर उसके मायके खुदागंज के गांव उखरी जा रहे थे। आशुतोष सिंह की बाइक पर उसकी तीन वर्षीय बेटी बैठी हुई थी। आशुतोष सिंह के भतीजे अर्पित की बाइक पर उसकी पत्नी सपना सिंह अपनी डेढ़ महीने की बेटी के साथ थी। हाईवे पर स्थित भक्सी तिराहा पर रुककर आशुतोष सिंह कुछ सामान खरीदने लगे। अर्पित व बेटी को गोद में लिए सुमन सिंह रोड की साइड में खड़ी हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़ा गया ड्राइवर 
शुक्रवार शाम करीब पांच बजे ट्रक की चपेट में आने से सुमन सिंह व उसकी डेढ़ माह की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। अर्पित भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं, पत्नी-बेटी के शव को देख आशुतोष सिंह का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। लोगों ने उन्हें संभाला और सांत्वना दी।

विज्ञापन

साड़ी फंसने की वजह से हुआ हादसा
लोगों के अनुसार, सड़क की साइड में खड़ी सपना सिंह की साड़ी का पल्लू ट्रक में फंस गया। जिस कारण वह घिसटते हुए ट्रक के नीचे आ गईं। उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, लोगों ने पुलिस के देरी से पहुंचने पर नाराजगी जताई।

45 मिनट हाईवे पर रहा जाम, लोग हुए परेशान
हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। शाहजहांपुर से बरेली जाने वालों को जाम की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि बरेली से शाहजहांपुर जाने वालों को कोई परेशानी नहीं हुई। करीब 45 मिनट बाद जाम खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed