{"_id":"61633b288ebc3e62927c47ad","slug":"more-ride-in-the-boat-shahjahanpur-news-bly46248958","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोखिमः क्षमता से अधिक लोग बैठाकर चला रहे नाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोखिमः क्षमता से अधिक लोग बैठाकर चला रहे नाव
विज्ञापन
रामगंगा नदी में क्षमता से अधिक यात्रियों को भरकर चलाई जा रही नाव।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। रामगंगा नदी पर बने कोलाघाट पुल की मरम्मत के चलते प्रशासन ने आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है। अभी प्रशासन नदी से ग्रामीणों के आवागमन के लिए नावों की व्यवस्था नहीं कर पाया है, लेकिन कुछ लोग नाव में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर किराया वसूल रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पक्के पुल के दोनों ओर नदी में नाव चलाई जा रही है।
इन नावों से नदी पार करवाने के बदले मल्लाह आसपास के ग्रामीणों से भी 20 रुपये प्रति सवारी, साइकिल सहित 30 रुपये और बाइक सवार से 60 से 80 रुपये तक की वसूल रहे हैं। हालांकि नदी में चलाई जा रही इन छोटी नावों से उफनाई नदी को पार करना जान जोखिम में डालना है। इसीलिए बाहरी यात्री इन नावों से नदी पार करने से डरते हैं।
आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि कोलाघाट के पक्के पुल की मरम्मत के लिए पुल से आवागमन रोक देना तो ठीक है, किन्तु आसपास के ग्रामीणों को नदी पार जाने के लिए प्रशासन को कम से दो मोटर बोट की व्यवस्था भी करनी चाहिए थी। एसडीएम सौरभ भट्ट ने बताया कि लोगों को असुविधा से बचाने के लिए उन्होंने नाव की व्यवस्था कराने के लिए कई लोगों से संपर्क किया है। अधिक रुपये वसूलने की उन्हें जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी।