फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   More admissions than seats in UP board schools

Shahjahanpur News: यूपी बोर्ड के स्कूलों में सीटों से ज्यादा हुए प्रवेश

Wed, 09 Aug 2023 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
More admissions than seats in UP board schools
- शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश लिए जाने की प्रक्रिया पूरी
विज्ञापन

- शत-प्रतिशत उपस्थिति हुई तो बैठने की जगह भी नहीं मिलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के विद्यालयों में कक्षा छह, नौ तथा 12 में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जीआईसी, आर्य महिला इंटर कॉलेज समेत लगभग समस्त विद्यालयों में उपलब्ध सीटों से अधिक प्रवेश हुए हैं। ऐसे में यदि शत-प्रतिशत उपस्थिति हुई तो विद्यार्थियों को बैठने की जगह भी नहीं मिलेगी।

शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश की प्रक्रिया चल रही थी। पांच अगस्त को प्रवेश लेने की अंतिम तिथि निर्धारित थी। अंतिम तिथि तक हजारों विद्यार्थियों ने विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश लिया। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा छह में 48, सात में 46 व आठ में 43 छात्राओं ने प्रवेश लिया। जबकि कक्षा नौ में 192, कक्षा 11 में 307 छात्राओं ने प्रवेश लिया।
विज्ञापन

जबकि यहां कक्षा नौ तथा 11 में 80 छात्राओं के बैठने की व्यवस्था ही है। एसपी कॉलेज में कक्षा छह, सात व आठ में 240 सीटों के सापेक्ष 200, कक्ष नौ में 300 सीटों के सापेक्ष 225, कक्षा 11 में 320 सीटों के लिए 408 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। कक्षा 11 में बायो की वित्त विहीन कक्षाएं भी लगती हैं, जिसमें 170 विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं, हालांकि इसमें सीटें निर्धारित नहीं है। इस्लामिया इंटर कॉलेज में कक्षा छह, सात व आठ में 656 सीट पर 700 प्रवेश हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा नौ की 500 सीटों के सापेक्ष 494 तथा कक्षा 11 की 500 सीटों के सापेक्ष 556 विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है। जीआईसी में कक्षा छह, सात व आठ में 97, कक्षा नौ में 238 तथा कक्षा 11 में 383 छात्रों का प्रवेश हुआ है। जीआईसी के प्रधानाचार्य अनिल कुमार का कहना है कि स्कूल में उपलब्ध सीटों से अधिक आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे और प्रवेश भी अधिक हुए हैं। छात्रों को बैठाने की समस्या नहीं होगी, क्योंकि हमेशा शत-प्रतिशत उपस्थिति मुश्किल से ही होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed