फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Money stuck in the accounting office, demand letter submitted

Shahjahanpur News: लेखा कार्यालय में अटकी धनराशि, सौंपा मांग पत्र

Fri, 31 Oct 2025 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Money stuck in the accounting office, demand letter submitted
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंची कृष्णा देवी। स्रोत: जागरूक पाठक
शाहजहांपुर। नवंबर 2024 में पति की बीमारी के बाद से बीएसए कार्यालय के लेखा विभाग से देयकों का भुगतान नहीं हो सका है। बेटी का रिश्ता टूटने व आर्थिक रूप से परिवार पर संकट मंडराने पर पीड़ित ने कलक्ट्रेट में डीएम को संबोधित पत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

खुदागंज ब्लॉक के सहदू गांव की कृष्णा देवी ने पत्र में बताया कि उनके पति संजीव कुमार उच्च प्राथमिक विद्यालय म्यूना कटरा-खुदागंज में सेवक के पद पर कार्यरत थे। पिछले वर्ष नवंबर में लंबी बीमारी के बाद पति का निधन हो गया। जमा पूंजी उपचार में खर्च हो गई। विभाग से किसी प्रकार के देयकों का भुगतान नहीं होने से बेटी की शादी टूट गई।
विज्ञापन

आरोप है कि आठ महीने से पारिवारिक पेंशन व अन्य देयकों के लिए बीईओ कटरा-खुदागंज व वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक के कार्यालय के चक्कर लगा रहीं हैं। कृष्णा देवी ने बताया कि लेखा कार्यालय से प्रकरण को एडी पेंशन बरेली भेजने की बात कही गई। वहां से जिला स्तर से निपटाने के लिए कहा गया। आरोप है कि पुन: संपर्क करने पर सुविधा शुल्क मांगा गया है। उन्होंने पारिवारिक पेंशन, बीमा, जीपीएफ का भुगतान कराने की मांग की है। एओ बेसिक का कहना है कि लेखा कार्यालय स्तर से मामला लंबित नहीं है। संबंधित की सेवाकाल के दौरान के प्रपत्र में कुछ कमी थी। इसे लेकर बीएसए कार्यालय से संशोधन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed