फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Moharram procession will rise from 110 places in the district, police started preparations

जिले में 110 जगहों से उठेगा मोहर्रम का जुलूस, पुलिस ने शुरू की तैयारी

Fri, 05 Aug 2022 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
Moharram procession will rise from 110 places in the district, police started preparations
शाहजहांपुर। पैगंबर-ए-इस्लाम के नवासे हजरत इमाम हुसैन की याद में जिले में 110 स्थानों पर मोहर्रम का जुलूस उठेगा। जुलूस को देखते हुए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। सावन का अंतिम सोमवार और मोहर्रम के जुलूस को देखते हुए पुलिस की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

मोहर्रम के मौके पर जिले में विभिन्न जगहों से जुलूस उठाए जाते हैं। शहर सर्किल में आने वाले चौक, आरसी मिशन और कोतवाली क्षेत्र में 11 व सदर सर्किल में 31 जगहों से जुलूस निकाले जाते हैं। जिले में कुल 110 जगहों पर मोहर्रम के जुलूस को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी है। सौहार्द पर आंच नहीं आएं। इसके लिए ताजियेदारों से वार्ता की जा रही है। कांवड़ यात्रा और मोहर्रम के जुलूस को देखते हुए पुलिस की ड्यूटी भी लगाने का खाका तैयार किया गया। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया कि कोई नई परंपरा नहीं डालने दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 110 स्थानों पर मोहर्रम का जुलूस निकलेगा। कांवड़ यात्रा और जुलूस में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे। ताजियेदारों से संपर्क साधा गया है। उनकी समस्याओं का समाधान भी कराया जा रहा है। - संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed