{"_id":"398a87d1a3cfbe2351dc3b02722e6641","slug":"modi-government-has-failed-in-one-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल में नाकाम हो गई मोदी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल में नाकाम हो गई मोदी सरकार
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 01 Jun 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर लोगों को मोदी सरकार के एक साल के कार्यकाल की नाकामियों से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए यूपीए सरकार ने जो योजनाएं चलाईं, मोदी सरकार योजनाओं के नाम बदलकर उन्हीं पर काम कर रही है।
कांग्रेस नेता प्रसाद सोमवार को प्रसाद भवन स्थित आवास पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता को अच्छे दिनों का भरोसा देकर सत्ता में आई मोदी सरकार अब तक ऐसा कोई काम नहीं किया, जिसे सरकार की उपलब्धि कहा जा सके। रसोई गैस सब्सिडी, आधार कार्ड, जन-धन योजनाएं इसका प्रमाण हैं।
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री ने मोदी सरकार द्वारा यूपीए के भूमि अधिग्रहण कानून में फेरबदल को राजनीतिक दुर्भावना बताते हुए कहा कि कांग्रेस किसानों के हितों से किसी प्रकार का खिलवाड़ सहन नहीं करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान और जनसंपर्क में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, विनीत मिश्र, रजनीश गुप्ता, कृष्ण विनोद मिश्र, अनूप वर्मा, अभय दीक्षित, इलियास अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जितिन ने व्यक्त की शोक संवेदना
नई दिल्ली से जनपद प्रवास पर आए पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद गत दिनों पार्टी से जुड़े लोगों के घरों में हुई मौतों का संज्ञान लेते हुए संबंधितों के आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।
कांग्रेस नेता प्रसाद ने पुवायां ब्लॉक के भटिउरा निवासी विनोद गुप्ता की मां के निधन पर, कांट ब्लॉक के मोहनपुर गांव में ब्लॉक अध्यक्ष रामआसरे सिंह के युवा पुत्र जयनेंद्र कुमार के निधन पर और कांट कस्बे में शहदराज खां के पिता के निधन पर उनके घर जाकर परिवार के लोगों को सांत्वना दी। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां, विनीत मिश्र, भूपेंद्र सिंह, अनूप वर्मा, अजय मिश्र रिंकू, रोहित सिंह, विश्वदीप अवस्थी आदि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री के साथ रहे।