{"_id":"68c45454fa605fe29706d28d","slug":"mob-surrounded-the-police-station-against-the-derogatory-comments-on-the-religious-book-in-shahjahanpur-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: धार्मिक पुस्तक पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भीड़ ने घेरा थाना, पुलिस ने फटकारी लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: धार्मिक पुस्तक पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भीड़ ने घेरा थाना, पुलिस ने फटकारी लाठियां
Fri, 12 Sep 2025 10:44 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 12 Sep 2025 10:44 PM IST
सार
शाहजहांपुर में एक युवक ने धार्मिक पुस्तक पर अभद्र टिप्पणी कर दी, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित भीड़ ने थाने का घेराव किया। इस पर पुलिस ने लाठी फटकार भीड़ को खेदड़ा।
विज्ञापन
थाने के बाहर जुटी भीड़
- फोटो : संवाद
विस्तार
शाहजहांपुर में सोशल मीडिया पर धार्मिक पुस्तक पर अभद्र टिप्पणी से नाराज लोगों ने शुक्रवार रात सदर बाजार थाने का घेराव लिया। नोकझोंक होने के बाद पुलिस ने लाठी फटकार कर लोगों को भगाया। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
सदर बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने फेसबुक पर धार्मिक पुस्तक पर अभद्र टिप्पणी करते हुए पोस्ट की थी। इसकी शिकायत किए जाने पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। रात करीब नौ बजे कई लोग थाने पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन
पुलिस ने लाठी फटकार कर खदेड़ा
थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया लेकिन लोग नहीं माने। इस दौरान आसपास के थानों का फोर्स बुला लिया गया। नोकझोंक के बाद रात करीब दस बजे पुलिस ने लाठी फटकार कर लोगों को भगाया।
विज्ञापन
इस दौरान लोग बाइकें छोड़कर भाग गए। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार और सीओ सिटी पंकज पंत थाने पहुंच गए। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। भीड़ को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन