{"_id":"6a2ee485e7ced783e60b9bf1","slug":"mlc-inaugurated-the-temple-after-its-beautification-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-176164-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मंदिर के सुंदरीकरण के बाद एमएलसी ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मंदिर के सुंदरीकरण के बाद एमएलसी ने किया लोकार्पण
विज्ञापन
मुड़िया कुर्मियात में मंदिर का सुंदरीकरण के बाद लोकार्पण करते एमएलसी। स्रोत : आयोजक
पुवायां। एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने गांव मुड़िया कुर्मियात स्थित श्री ठाकुर जी महाराज विराजमान 52 दरवाजा मंदिर के सुंदरीकरण के बाद लोकार्पण किया।
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में एमएलसी ने कहा कि उन्हाेंने लोगों की आस्था के केंद्र और बेहद पुरातन 52 दरवाजा मंदिर के नवनिर्माण और सुंदरीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव पर पर्यटन विभाग ने 59.01 लाख की धनराशि जारी की।
प्राप्त राशि से मंदिर का मुख्य द्वार, सत्संग भवन नव निर्माण, मोरल आर्ट से दीवारों पर श्री राधा कृष्ण मूर्ति, पेयजल व्यवस्था के लिए फ्रीजर, मंदिर परिसर में इंटरलाकिंग, सीढ़ियों का नव निर्माण, चार सोलर लाइट, शू रैक और सुंदरीकरण कराया गया है।
कार्यक्रम में लोगाें ने एमएलसी का स्वागत करते हुए मंदिर के लिए धनराशि स्वीकृति कराने की सराहना की। इस मौके पर पुजारी दिलीप कुमार, प्रशांत पटेल, अभिनव वर्मा, फतेहचंद्र वर्मा, नन्हें वर्मा, हरिराम सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संचालन मनोज मिश्रा ने किया।