फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   MLC elections: Polling parties will leave at booths today with vote boxes

एमएलसी चुनाव: मत पेटिकाएं लेकर बूथों पर आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Mon, 30 Nov 2020 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
MLC elections: Polling parties will leave at booths today with vote boxes
शाहजहांपुर। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक विधायक (एमएलसी) चुनाव के लिए आगामी एक दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। जिले में 3689 मतदाताओं के लिए जिला मुख्यालय सहित तहसील स्तर पर दस बूथ बनाए गए हैं। मतदान के लिए सभी बूथों को पोलिंग पार्टियां सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित निर्वाचन कार्यालय से सुबह आठ बजे से मत पेटिकाएं लेकर रवाना होंगी। निर्वाचन कार्मिकों को मतदान कराने के लिए आवश्यक निर्वाचन सामग्री के पैकेट तैयार कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन

केवल अंकों में मान्य होगा वरीयता मत
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन राम सेवक द्विवेदी ने बताया कि एमएलसी चुनाव में निर्वाचक मतदाता जिस प्रत्याशी को वोट देना चाहेंगे, मतपत्र पर उसके नाम के सामने रिक्त स्थान पर वरीयता मत केवल अंकों में अंकित करेंगे, शब्दों में लिखा गया वरीयता मत मान्य नहीं होगा। निर्वाचक अपना मत देते हुए अपने मतपत्र पर उस उम्मीदवार के नाम के सामने वाले रिक्त स्थान में, जिसके लिए वह प्रथम मत देना चाहता है, अंक 1 अंकित करना है। इसी तरह दूसरी अधिमान वरीयता वाले उम्मीदवार के सामने अंक 2 और तीसरी वरीयता वाले उम्मीदवार के सामने अंक 3 अंकित करना है। इसी प्रकार आगे भी उम्मीदवारों के नामों के सामने वाले रिक्त स्थान में अपनी वरीयता के अनुसार अंक 4, 5 और 6 आदि अंकित करेगा। वरीयता मत भारतीय अंकों के अंतरराष्ट्रीय रूप में या रोमन रूप में या किसी अन्य भारतीय भाषा में अंकित किया जा सकेगा। मतदान के लिए केवल बैंगनी रंग की स्याही का स्केच पेन मान्य होगा जो मतदेय स्थल पर उपस्थित मतदान कार्मिक द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा।
विज्ञापन

मतपत्र मोड़ने में बरतनी होगी सावधानी
मतदान के बाद मतपत्र को मोड़ने में निर्वाचकों को विशेष सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा गणना में उनका मतपत्र निरस्त हो सकता है। एडीएम ने बताया कि अपना मत अभिलिखित करने के बाद निर्वाचक/मतदाता अपने मत पत्र को इस प्रकार मोड़ेगा कि उसका मत छिप जाए, लेकिन मतपत्र पर मुद्रित सुभिन्नक चिन्ह स्पष्ट दिखायी दे। मतदान कक्ष से बाहर आकर मतदाता पीठासीन अधिकारी को मतपत्र पर लगा सुभिन्नक चिन्ह दिखाने के बाद ही मुड़ा हुआ मतपत्र मतपेटी में डालेगा और तत्काल बूथ से बाहर चला जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी दस बूथों पर होगा मतदान
एडीएम ने बताया कि नगर निगम कार्यालय में मतदेय स्थल संख्या 34, मिश्रीपुर ब्लाक कार्यालय भावलखेड़ा में मतदेय स्थल संख्या 35, तहसील सदर कार्यालय में मतदेय सथल संख्या 36 ,तिलहर तहसील कार्यालय में मतदेय स्थल संख्या 37,खुदागंज ब्लाक कार्यालय में मतदेय स्थल संख्या 38, जलालाबाद तहसील कार्यालय में मतदेय स्थल संख्या 39, मिर्जापुर ब्लॉक कार्यालय में मतदेय स्थल संख्या 40, अल्हागंज जूनियर हाईस्कूल में मतदेय स्थल संख्या 41, पुवायां तहसील कार्यालय में मतदेय स्थल संख्या 42 और खुटार विकास खंड कार्यालय में मतदेय स्थल संख्या 43 पर मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed