फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   MLC Elections: between sporadic incidents

एमएलसी चुनाव: छिटपुट घटनाओं के बीच दोनों जनपदों में हुआ 97.38 प्रतिशत मतदान

Sun, 10 Apr 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
MLC Elections: between sporadic incidents
शाहजहांपुर में शनिवार को जिला पंचायत बूथ पर वोट डालने पहुंचे सांसद अरुण सागर और विधायक मानवेंद्? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। विधान परिषद के पीलीभीत-शाहजहांपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए शनिवार को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मारपीट और विवाद की छिटपुट घटनाओं के बीच दोनों जनपदों में 97.38 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि, सभी बूथों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था के कारण मतदान प्रक्रिया में कोई व्यवधान नहीं पड़ा, लेकिन शुरुआती दो घंटे में मतदान की गति बहुत धीमी रही। दोपहर 12 बजे के बाद मतदान में तेजी आ गई। इस दौरान डीएम उमेश प्रताप सिंह, एसपी एस आनंद समेत अधिकारी बूथों का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

जिला पंचायत बूथ पर वित्त मंत्री ने डाला पहला वोट
दोनों जनपदों में कुल 27 बूथ बनाए गए, जिनमें नौ बूथ पीलीभीत के शामिल हैं। इन सभी बूथों से कुल 4193 मतदाता समायोजित किए गए। मतदान के लिए शुक्रवार शाम तक बूथों पर पहुंच चुकीं पोलिंग पार्टियों के कर्मचारियों ने सुबह सात बजे के बाद अपनी ड्यूटी संभाल ली, लेकिन जिला पंचायत के बूथ पर ग्रामीण क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य दोपहर बाद से पहुंचने शुरू हुए। इस बीच, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मतपेटिका में अपना वोट डालकर मतदान की शुरुआत की। कुछ देर बाद इसी बूथ पर सांसद अरुण सागर और ददरौल क्षेत्र के विधायक मानवेंद्र सिंह ने मतदान किया। इसके साथ ही वोट डालने को वहां अन्य जिला पंचायत सदस्य पहुंचने लगे।
विज्ञापन

समूह में पहुंचीं महिला जिला पंचायत सदस्य
जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव एक महिला सदस्य के सदस्य के साथ वोट डालकर बाहर निकलीं, तभी अन्य कई महिला जिला पंचायत सदस्य मतदान के लिए जिला पंचायत बूथ पर पहुंच गईं। बाहरी सुरक्षा व्यवस्था के लिए गेट पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने उनके साथ कोई रोक-टोक नहीं की, लेकिन बूथ परिसर में दाखिल होने पर वहां ड्यूटी दे रहे बीएसएफ के जवानों ने उन्हें रोक लिया। सुरक्षा कर्मचारियों ने उन्हें एक-एक कर मतदान कक्ष में जाने की अनुमति दी। एक दिव्यांग जिला पंचायत सदस्य बैसाखी का सहारा लेकर वोट डालने पहुंचे। दोपहर बाद मिर्जापुर, कलान, जैतीपुर, मदनापुर आदि दूरस्थ स्थानों से पहुंचे जिला पंचायत सदस्यों ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह बढ़ता गया मतदान का प्रतिशत
मतदान प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू होने के बावजूद शुरुआती दो घंटे में सुबह 10 बजे तक बहुत कम मतदाता विभिन्न बूथों पर पहुंचे। इस दौरान दोनों जनपदों में सिर्फ 16.5 प्रतिशत मतदान हो सका, लेकिन बाद में तेजी से वोट पड़ने लगे। दोपहर दो बजे तक दोनों जनपदों में मतदान का आंकड़ा 85.42 फीसदी तक पहुंच चुका था। इसके बाद भी मतदान में तेजी बनी रही और शाम चार बजे तक दोनों जनपदों में 97.38 प्रतिशत मतदान हो गया। खास यह रहा कि 98.89 प्रतिशत मतदान के साथ शाहजहांपुर के जन प्रतिनिधि आगे रहे, क्योंकि पीलीभीत में मतदान 95.27 प्रतिशत तक सीमित रहा। कुल 4193 के सापेक्ष 4,083 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार जनपद के सभी बूथों पर मतदान पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कराया गया है। यदि कहीं से किसी स्तर पर आपत्ति प्राप्त हुई तो उस पर गौर किया जाएगा। जिला मुख्यालय के नजदीकी बूथों से पोलिंग पार्टियों की जलालाबाद मार्ग स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक मतगणना केंद्र पर वापसी शुरू हो गई है क्योंकि वहीं पर सील मत पेटिकाएं रखने के लिए स्ट्रांग रूम बनाया गया है। -रामसेवक द्विवेदी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन

शाहजहांपुर में एमएलसी चुनाव के लिए महिला जिला पंचायत सदस्य के साथ मतदान करने पहुंचीं जिला पंचाय?

शाहजहांपुर में एमएलसी चुनाव के लिए महिला जिला पंचायत सदस्य के साथ मतदान करने पहुंचीं जिला पंचाय?- फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर में एमएलसी चुनाव के लिए जिला पंचायत बूथ पर मतदान करने पहुंचीं जिला पंचायत सदस्य। संव?

शाहजहांपुर में एमएलसी चुनाव के लिए जिला पंचायत बूथ पर मतदान करने पहुंचीं जिला पंचायत सदस्य। संव?- फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर में एमएलसी चुनाव के लिए जिला पंचायत बूथ पर मतदान करने पहुंचे जिला पंचायत सदस्य। संवा?

शाहजहांपुर में एमएलसी चुनाव के लिए जिला पंचायत बूथ पर मतदान करने पहुंचे जिला पंचायत सदस्य। संवा?- फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर में शनिवार को एमएलसी चुनाव के लिए जिला पंचायत बूथ पर वोट डालने पहुंचे प्रदेश के वित्त

शाहजहांपुर में शनिवार को एमएलसी चुनाव के लिए जिला पंचायत बूथ पर वोट डालने पहुंचे प्रदेश के वित्त - फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed