फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   MLC Election : nomination of BJP and SP candidate

एमएलसी चुनाव: भाजपा और सपा प्रत्याशियों समेत पांच उम्मीदवारों ने कराया नामांकन

Tue, 22 Mar 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
MLC Election : nomination of BJP and SP candidate
शाहजहांपुर में नामांकन पत्र दाखिल करने जाते एमएलसी पद के भाजपा प्रत्याशीडॉ . सुधीर गुप्ता साथ मे? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। विधान परिषद के पीलीभीत-शाहजहांपुर प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए सोमवार को भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुधीर गुप्ता और सपा उम्मीदवार अमित यादव रिंकू समेत तीन अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों ने डीएम के न्यायालय कक्ष में नामांकन पत्र जमा किया। भाजपा उम्मीदवार के आरओ कक्ष में पहुंचने से पहले ही प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद, पूर्व केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कृष्णाराज आदि प्रमुख नेताओं और भाजपा विधायकों समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंच गए। हालांकि, रिटर्निंग अधिकारी/डीएम उमेश प्रताप सिंह ने नामांकन कक्ष में प्रत्याशियों के साथ केवल उनके प्रस्तावकों को प्रवेश करने की अनुमति दी।
विज्ञापन

खास यह रहा कि विधानसभा चुनाव में मान्यता प्राप्त दलों के उम्मीदवारों को केवल एक-एक प्रस्तावक ले जाना पड़ा था जबकि गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत दलों और निर्दलीय श्रेणी के प्रत्याशियों को आरओ के समक्ष दस-दस प्रस्तावक खड़े करने पड़े थे। एमएलसी चुनाव लड़ने वाले सभी श्रेणियों के प्रत्याशियों के लिए दस-दस प्रस्तावक साथ लाना अनिवार्य किया गया। भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुधीर गुप्ता ने नामांकन के तीन सेट दाखिल किए। इसलिए उनके तमाम प्रस्तावक भीड़ से बचने के लिए उनसे पहले ही आरओ कक्ष के पास वाले कमरे में जाकर कागजी प्रक्रिया पूरी कराने में जुट गए।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी के प्रस्तावकों में सांसद अरुण कुमार सागर, पुवायां नगरपालिका परिषद के चेयरमैन संजय गुप्ता, खुटार नगर पंचायत के चेयरमैन अनुपम शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला, नमित कुमार, राजाराम, रोहित सिंह, आशीष गुप्ता, विनीत सिंह, अजय पाल सिंह, ममता यादव, रुचि वर्मा, लता सिंह, अनूप गुप्ता, अर्पित गुप्ता आदि शामिल रहे। इस मौके पर जनपद के सभी विधायक, कई ब्लॉक प्रमुख और निकायों के चेयरमैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सपा प्रत्याशी अमित यादव रिंकू ने नामांकन के दो सेट जमा किए। इसलिए वह अपने साथ कटरा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन शमीउश्शान खां, दानिश कुरैशी, शाहनवाज खां, सुखवीर, आदेश कुमार, महेंद्र प्रताप सिंह, राजेश्वर सिंह, भूपेंद्र पाल सिंह, अरविंद सिंह आदि 20 प्रस्तावक लेकर पहुंचे।

इसी कड़ी में भाजपा प्रत्याशी की पत्नी डॉ. शालिनी गुप्ता ने मनोज कुमार, हिमांशु दीक्षित, पलविंदर सिंह, सत्येंद्र गुप्ता, देवेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार, रामपाल आदि प्रस्तावकों को आरओ के समक्ष उपस्थित कर नामांकन का एक सेट दाखिल किया। मदनापुर क्षेत्र के गांव पेहना निवासी निर्दलीय विश्वदीपक ने नामांकन कराया। उनके प्रस्तावकों में धर्मेंद्र यादव, महावीर, राजीव कुमार, निर्देश सिंह, मोरपाल आदि शामिल रहे। इससे पहले निगोही क्षेत्र के गांव धुल्लिया निवासी नजमा बेगम ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया। उनके साथ दिनेश कुमार, देशराज, मुबारक, नत्थू लाल, वीर प्रताप सिंह, सत्यपाल, विजय पाल, शिव कुमार आदि प्रस्तावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed