फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   mla sharadvir singh joined bjp in delhi

दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए विधायक शरदवीर सिंह

Thu, 27 Jan 2022 08:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
mla sharadvir singh joined bjp in delhi
दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते शरदवीर सिंह। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। टिकट न मिलने पर समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद विधायक शरदवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया। पार्टी नेता मुख्तार अब्बास नकवी और उत्तर प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शरदवीर सिंह 1996 में सपा से पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद वह 2002 और 2017 में भी समाजवादी पार्टी से जलालाबाद से विधायक रहे थे। सपा के सिटिंग विधायक होने के बाद भी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में उनका टिकट काटकर भाजपा से सपा में आये नीरज मौर्या को अपना प्रत्याशी बना दिया था। पार्टी के निर्णय से आहत होकर शरदवीर सिंह ने 18 जनवरी को सपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा लगातार चल रही थी। कुछ दिन पहले उन्होंने इसका संकेत देते हुए कहा था कि वह भाजपा नेताओं के संपर्क में है और वह चुनाव न लड़कर सपा का समीकरण बिगाड़ने को जल्द ही मैदान में उतरेंगे। दो दिन पहले उन्होंने भाजपा प्रत्याशी हरिप्रकाश वर्मा के साथ क्षेत्र के कई गांवों में भ्रमण कर वोट मांगे थे। बृहस्पतिवार को वह औपचारिक तौर पर भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed