{"_id":"69960ffeac8a48d78a0a8637","slug":"mla-raised-the-issue-of-fire-brigade-and-pending-sugarcane-payment-in-khutar-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-165960-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विधायक ने उठाया खुटार में फायर ब्रिगेड और बकाया गन्ना भुगतान का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विधायक ने उठाया खुटार में फायर ब्रिगेड और बकाया गन्ना भुगतान का मामला
विज्ञापन
विधानसभा में बोलते पुवायां विधायक चेतराम। स्रोत : विधायक
पुवायां। विधायक चेतराम ने विधानसभा में क्षेत्र की कई समस्याएं उठाईं। उन्होंने पत्रकारों के हित में भी कई मामले उठाते हुए लाभ दिलाने की मांग की। उन्होंने खुटार में दमकल की गाड़ी खड़ी करने और चीनी मिल से किसानों को भुगतान दिलाने का मुद्दा भी उठाया।
विधानसभा में विधायक चेतराम ने कहा कि पुवायां में फायर स्टेशन है। खुटार से पुवायां की दूरी 23 किमी है। इस कारण खुटार में अग्निकांड होने पर फायर सर्विस का वाहन पहुंचने में बहुत समय लग जाता है। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी स्थायी रूप से खुटार में खड़ी होनी चाहिए। विधायक ने बिजली आपूर्ति बढ़ाने की मांग भी रखी। इसके अलावा बजाज चीनी मिल से किसान को बकाया गन्ना भुगतान कराने का मामला भी उठाया।
विधायक ने तहसील स्तर तक के पत्रकारों को मान्यता देने, निशुल्क इलाज और रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा, सरकार की ओर से निशुल्क दुर्घटना बीमा का लाभ दिए जाने और पत्रकारों को आयुष्मान योजना के तहत लाकर आयुष्मान कार्ड जारी किए जाने की मांग भी उठाई।