फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   mithlesh comeback in sp

एमएलसी चुनाव ने कराई मिथिलेश की सपा में वापसी

Tue, 16 Feb 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Tue, 16 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
mithlesh comeback in sp
जिला पंचायत बोर्ड के 48 में से 42 मेंबर अपने साथ होने का दावा करते हुए सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने चुनाव से पहले पार्टी प्रत्याशी नीतू की जीत का भरोसा किया था। मतदान की पूर्व संध्या पर एक होटल में जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल के सामने सपा नेताओं ने 38 वार्ड मेंबरों की परेड कराकर निश्चित जीत का दावा किया, लेकिन मतगणना होने पर बाजी पलट गई। दो वोट निरस्त होने के बावजूद नीतू सिंह केवल 20 वोट पर सिमट गईं और 26 वोट पाकर भाजपा के अजय प्रताप सिंह यादव चुनाव जीत गए। हार से सपा खेमेें में विभीषणों को लेकर कोहराम मचा और इसी के बाद मिथिलेश को छह साल के लिए पाट्री से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
विज्ञापन


अखिलेश से हुई पैरवी
पीलीभीत-शाहजहांपुर सीट से विधान परिषद सदस्य राजेश यादव अपने छोटे भाई अमित यादव रिंकू का नामांकन कराने के बाद उनकी शत प्रतिशत जीत के लिए पूर्व सांसद को पार्टी में लाने की कोशिश शुरू कर दी। उनके प्रयास रंग लाए। सोमवार को विधायक समेत राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा, जिलाध्यक्ष तनवीर खां आदि लखनऊ जाकर प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुख्यमंत्री आवास पर मिले। जिलाध्यक्ष ने दूरभाष पर बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व सांसद मिथिलेश का निष्कासन रद्द करके उन्हें दोबारा पार्टी में शामिल कर लिया है। मिथिलेश ने भी मुख्यमंत्री को एमएलसी के पार्टी प्रत्याशी को पूरी निष्ठा से चुनाव लड़ाने का वचन दिया।
विज्ञापन


पार्टी में वापसी पर मिथिलेश ने बदले सुर
सपा से निष्कासित किए जाने के दिन बिना किसी का नाम लिए असली दोषियों द्वारा खुद को मोहरा बना दिए जाने की तल्ख प्रतिक्रिया दे चुके पूर्व सांसद मिथिलेश ने पार्टी में वापसी होने पर अपने सुर बदल लिए हैं। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि वह सपा के पुराने वर्कर हैं और पार्टी में पूरी निष्ठा से जुड़े थे...अब पार्टी नेतृत्व से पुन: आशीर्वाद मिल गया है। निष्कासन की वजह पूछे जाने पर बोले कि छोड़िए इन बातों को क्योंकि पार्टी के लोगों के बारे में कुछ कहना ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समर्थकों ने जताई खुशी
पुवायां। पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार को सपा में शामिल कर लिए जाने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजीव चौक पर पटाखे छोड़े और मिठाइयां बांटीं। इस मौके पर विधायक शकुंतला देवी, चेयरमैन संजय गुप्ता, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गोपाल अगिभनहोत्री, विनायक अग्रवाल, विनोद मिश्र, विजय मिश्र, सुरजन लाल, सुरेंद्र वर्मा, देवेंद्र अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed