फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   missing young man skeleton found in shahjahanpur

Shahjahanpur News: ढाई महीने से लापता युवक का कंकाल खेत में मिला, नाराज परिजनों ने थाना घेरा, हंगामा

Mon, 07 Oct 2024 05:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Oct 2024 05:05 PM IST
सार

शाहजहांपुर के थाना तिलहर क्षेत्र में एक युवक ढाई महीने लापता हो गया था। उसका कंकाल खेत में मिला है। कंकाल मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने थाने का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया।  

विज्ञापन
missing young man skeleton found in shahjahanpur
मृतक के परिवार की महिलाओं को समझातीं पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर जिले में ढाई महीने पहले दोस्त से मिलने गए थाना तिलहर क्षेत्र के गांव खिरिया उदैत निवासी राजेश के 20 वर्षीय पुत्र अमित सिंह का कंकाल गन्ने के खेत में मिला। मृतक के परिजन ने कपड़ों के जरिये पहचान की है। परिवार वालों ने सोमवार को पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने गेट पर हंगामा किया। विधायक व सीओ के आश्वासन के बाद पांच घंटे के बाद जाम खोला गया।

विज्ञापन


22 जुलाई को अमित को बिलहरी गांव में रहने वाले दोस्त ने बुलाया था। वह अपनी बुलेट बाइक से घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं आया। देर रात तक नहीं आने पर परिजन ने तलाश शुरू की। सुराग नहीं लगने पर दो दिन के बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने अमित के दोस्त को बुलाकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर अमित की राजनपुर में गिरवी पड़ी बुलेट को बरामद कर लिया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने किशोर को हिरासत में लिया 
परिजनों ने बताया कि अमित के अन्य दोस्तों से जानकारी ली गई। इसके बाद पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार को अमित का मोबाइल ऑन होने पर सर्विलांस पर लोकेशन देखकर पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया। उसने बताया कि मोबाइल उसे पड़ा मिला। तब पुलिस ने उसके दोस्त को फिर से उठाया। पूछताछ के बाद गन्ने के खेत से कंकाल बरामद कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MBBS Student Death: मेडिकल कॉलेज में छात्र की मौत का रहस्य गहराया, सीसीटीवी खराब, कमरे में मिला ये सामान
 

कंकाल मिलने के बाद मृतक के परिजन सीओ कार्यालय पर जाकर धरने पर बैठ गए। वहां से थाने गेट पर आकर हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच इंस्पेक्टर क्राइम पर महिला हमलावर हो गई। आरोप लगाया कि पुलिस ने सांठ-गांठ करते हुए कार्रवाई नहीं की। करीब साढ़े तीन बजे ददरौल विधायक अरविंद सिंह के आने पर मामला शांत किया। सीओ अमित चौरसिया ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed