{"_id":"6aa1b68fd9bae69fa20b9e62","slug":"miscreants-broke-into-a-house-200-meters-from-the-police-station-and-made-off-with-valuables-worth-lakhs-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-184201-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: थाने से 200 मीटर दूर घर में घुसे बदमाश, लाखों का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: थाने से 200 मीटर दूर घर में घुसे बदमाश, लाखों का माल उड़ाया
विज्ञापन
सिंधौली में वारदात के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। स्रोत: जागरूक पाठक
सिंधौली (शाहजहांपुर)। थाने से मात्र 200 मीटर दूर सैंजना गांव की कॉलोनी में मंगलवार रात निर्माणाधीन मकान में दीवार फांदकर घुसे तीन बदमाशों ने महिला और उसके तीन बच्चों को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। विरोध करने पर महिला से मारपीट की और बक्से का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर, 20 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल लूट लिया। बदमाश चार बोलेरो की सेकंड चाबियां भी साथ ले गए। घर में लगी एलईडी तोड़ दी।
आरसी मिशन थाना क्षेत्र की नई बस्ती निवासी लखन दिल्ली में रहकर ठेके पर चार बोलेरो गाड़ियों का संचालन करते हैं। घर पर उनकी पत्नी रुचि, छह वर्षीय पुत्र पुष्पराज, चार वर्षीय वेदिका और दो वर्षीय छोटू रहते हैं। मकान में इन दिनों टाइल्स लगाने का काम चल रहा है। रुचि के अनुसार, रात करीब डेढ़ बजे तीन बदमाश घर में दाखिल हुए। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर जेवर और नकदी के बारे में पूछा। विरोध करने पर महिला और बच्चों से मारपीट की।
रुचि के बताने पर बदमाशों ने बक्से का ताला तोड़कर एक जोड़ी झुमकी, सोने की चेन, हार, मंगलसूत्र, नथनी, चांदी के कंगन, 20 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। बदमाशों के जाने के बाद रुचि ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। बुधवार को रुचि ने थाने में तहरीर दी। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
--
मकान में काम करने वालों पर शक
पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले टाइल्स लगाने आए तीन युवकों से रुचि ने बक्से और संदूक दूसरे कमरे में रखवाए थे। वारदात के बाद पुलिस का शक इन्हीं युवकों पर गहरा गया है। इनमें एक युवक पूर्व में चोरी के आरोप में जेल जा चुका है।