फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Miranpur Katra Bypoll: 11 Candidates File Nominations

मीरानपुर कटरा उपचुनाव : 11 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

Thu, 16 Apr 2026 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Miranpur Katra Bypoll: 11 Candidates File Nominations
तिलहर/मीरानपुर कटरा। मीरानपुर कटरा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए बुधवार से आरंंभ हुई नामांकन पत्र जमा करने की दो दिवसीय प्रक्रिया के दौरान बृहस्पतिवार को भी कई पार्टी समर्थित प्रत्याशियों सहित निर्दलीयों ने नामांकन कराए। दो दिन में कुल 11 प्रत्याशियों ने निर्वाचन अधिकारी जीत सिंह राय को नामांकन पत्रों के 17 सेट प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी सोनम गुप्ता बुधवार को ही पार्टी के जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा, विधायक वीर विक्रम सिंह आदि के साथ तहसील जाकर नामांकन करा चुकी हैं। बृहस्पतिवार को सपा समर्थित प्रत्याशी भरत पटेल ने जिला अध्यक्ष तनवीर खान, पूर्व विधायक राजेश यादव और रोशन लाल वर्मा, जय ओम गंगवार आदि के साथ नामांकन कराया।
विज्ञापन

अपना दल समर्थित पूजा कसाना भी नामांकन करा चुकी हैं। इस बीच, कांग्रेस नेतृत्व ने आज एक अप्रत्याशित घटना क्रम में बिलकीस बानो के बजाय उनके पति वाजिद सिद्दीकी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। बिलकीस बानो और वाजिद बुधवार को निर्दलीय की हैसियत से नामांकन करा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, पूर्व चेयरमैन समीउश्शान खां, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामजी अवस्थी, गौरव त्रिपाठी आदि पार्टी कार्यकर्ताओं ने वाजिद के साथ तहसील जाकर उनका कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कराया। भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर सचिन गुप्ता की पत्नी रचना गुप्ता ने निर्दलीय के रूप में समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया।

ओमकार, सरवेद अहमद समेत अन्य कई प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। निर्वाचन अधिकारी जीत सिंह राय ने बताया कि 11 प्रत्याशियों ने कुल 17 नामांकन पत्र जमा किए हैं। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच और 20 अप्रैल को नाम वापसी होगी। इसके बाद 21 अप्रैल को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतदान पांच मई को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed