Shahjahanpur: शाहजहांपुर को मिली नए ऑडिटोरियम की सौगात, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया लोकार्पण
नवनिर्मित ऑडिटोरियम का लोकार्पण करने के बाद वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि यह सौगात स्मार्ट सिटी के तहत मिली है। आने वाले दिनों में और भी कई सौगात नगर वासियों को मिलेंगी, जिसके लिए प्रयास जारी हैं।
विस्तार
शाहजहांपुर के अंटा चौराहे के पास नवनिर्मित ऑडिटोरियम (प्रेक्षागृह) का रविवार को प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने लोकार्पण किया। इसका नाम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम रखा गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह सौगात स्मार्ट सिटी के तहत मिली है। आने वाले दिनों में और भी कई सौगात नगर वासियों को मिलेंगी, जिसके लिए प्रयास जारी हैं।
रेश कुमार खन्ना ने कहा कि शहर की सड़कों को पहले से बेहतर बनाया जाएगा। इनमें शहर की तीन प्रमुख सड़कों का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा सामुदायिक केंद्र बनाए जाएंगे, जिनके लिए जगह चिह्नित की गई है। उन्होंने व्यापारियों से शहर में जाम की समस्या से निजात के लिए बनाई गई पार्किंग स्थलों पर ही अपने और ग्राहकों के वाहन खड़े कराए जाने की अपील की।
ये भी पढ़ें- वरुण गांधी बोले: नीरव, ललित मोदी हजारों करोड़ लेकर भाग गए, आम आदमी को देना पड़ता है चढ़ावा
साथ ही डेंगू के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए पार्षदों से अपने वार्ड में सफाई, फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव करने को निर्देश दिए। इस मौके पर लोकसभा सांसद अरुण कुमार सागर, राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया, महापौर अर्चना वर्मा, डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, डीएम उमेश प्रताप सिंह, सीडीओ एसबी सिंह आदि मौजूद रहे।