{"_id":"695aab94b25b027cd90e6bdb","slug":"millions-of-rupees-worth-of-goods-including-transformers-and-machine-parts-were-stolen-from-a-closed-factory-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1011-162126-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बंद फैक्टरी से ट्रांसफाॅर्मर व मशीनों के कलपुर्जों समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बंद फैक्टरी से ट्रांसफाॅर्मर व मशीनों के कलपुर्जों समेत लाखों की चोरी
विज्ञापन
कांट (शाहजहांपुर)। जमौर औद्योगिक क्षेत्र में काफी अरसे से बंद पड़ी जूस फैक्टरी से ट्रांसफाॅर्मर और मशीनों के कीमती कलपुर्जों समेत लाखाें की चोरी हो गई। घटना के कई दिन बाद जानकारी पाकर बरेली से आए फैक्टरी के मालिक की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बरेली के बड़ा बाजार निवासी अभिषेक माहेश्वरी की जमौर औद्योगिक आस्थान के प्लॉट संख्या एन-9 पर अभिषेक रिटेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम से पैकिंग फ्रूट जूस बनाने की फैक्टरी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि कई कारोबारी दिक्कतों के चलते फैक्टरी कई माह से बंद है। गत 21 दिसंबर की रात चोरों ने फैक्टरी में घुसकर वहां लगे ट्रांसफाॅर्मर को खोलने के प्रयास में क्षतिग्रस्त कर उसके कीमती पुर्जे निकाल लिए।
इसके साथ ही पास में लगी अन्य मशीनों के महत्वपूर्ण कलपुर्जे समेत लगभग 20 किलो तांबे का तार, इंवर्टर, लोहे का गेट, सिलिंडर समेत अन्य सामान भी चोर उठा ले गए।
विज्ञापन
अभिषेक ने पुलिस को बताया कि फैक्टरी में सामान की सुरक्षा के लिए एक चौकीदार भी नियुक्त है, लेकिन उसका कहना है कि घटना वाले दिन वह रात में फैक्टरी नहीं जा सका था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद चौकीदार से भी पूछताछ की, लेकिन उससे कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी। फैक्टरी के मालिक का कहना है कि वह फैक्टरी में जल्द जूस उत्पादन शुरू करना चाह रहे थे, लेकिन चोरों ने उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्य ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।