{"_id":"689b77ef5f83e9920c016d1d","slug":"message-of-patriotism-given-by-taking-out-tiranga-yatras-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-150298-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तिरंगा यात्राएं निकालकर राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तिरंगा यात्राएं निकालकर राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश
विज्ञापन
ओसीएफ में तिरंगा यात्रा निकालते अधिकारी-कर्मचारी। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जनपद के नगरों और कस्बों में तिरंगा यात्राएं निकालने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। भाजपा और सहयोगी संगठनों के कार्यकर्ताओं समेत तिरंगा यात्रा में आम लोग भी शामिल हुए। उन्होंने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लहराते और देश भक्ति के नारे लगाते हुए सभी को राष्ट्र भक्ति की भावना से भर दिया।
उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल मिश्रा गुट ने हर घर तिरंगा व हर प्रतिष्ठान तिरंगा कार्यक्रम के तहत पैदल मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के नेतृत्व में गोविंदगंज रेलवे फाटक से पंखी चौराहा, सदर बाजार, बहादुरगंज, घंटाघर तक पैदल मार्च निकाला गया। दुआ व महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने सभी व्यापारियों से अनुरोध किया कि 14 व 15 अगस्त को व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर झंडा अवश्य लगाएं। संगठन तीन हजार व्यापारियों को झंडा उपलब्ध कराएगा। प्रदेश मंत्री धर्मपाल रैना, अतुल गुप्ता, नीरज गुप्ता, सतनाम चावला आदि मौजूद रहे।
आयुध वस्त्र निर्माणी में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत वीर अब्दुल हमीद पार्क से निर्माणी के मुख्य द्वार तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। निर्माणी के महाप्रबंधक राजेश कुमार वर्मा ने परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद पार्क से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। महाप्रबंधक ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से देशप्रेम की भावना जागृत होती है। इस मौके पर संयुक्त महाप्रबंधक शेर सिंह मीना, उप महाप्रबंधक प्रकाश प्रभाकर, अनु सक्सेना, दीपक, कार्यप्रबंधक एससी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
निगोही में मंगलवार को सुबह भाजपा के ब्लॉक महामंत्री रजनीश राठौर के नेतृत्व में ब्लॉक परिसर से आरंभ हुई तिरंगा यात्रा कई मार्गों से होते हुए वापस ब्लॉक परिसर में विसर्जित हुई। भाजपा के जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम नारायण मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख भानू प्रताप सिंह, मुन्ना कुशवाहा, नरेश वर्मा, नृपेंद्र मिश्रा आदि शामिल रहे।
--
तिरंगा यात्रा में महिलाएं भी हुईं शामिल
जलालाबाद। भाजपा की ओर से मंगलवार को निकाली गई तिरंगा यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। डाक बंगला परिसर शुरू हुई यात्रा बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे, सदर बाजार, तहसील रोड आदि पर भ्रमण कर डाक बंगला लौटी। यात्रा में महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष कुसुम शर्मा, ब्लाॅक प्रमुख लता सिंह, भाजपा के जिला महामंत्री अनिल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार मंगलम, नगर अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, विनय शर्मा आदि शामिल रहे। संवाद
--
लगे भारत माता के जयकारे
कुर्रियाकलां। गांव में मंगलवार को भाजपा ग्रामीण मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता के जयकारों का उदघोष करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा कोंचेश्वर महादेव स्थान से शुरू होकर बड़े अड्डा के एक बरातघर पर विसर्जित हुई। यात्रा में भाजपा की महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला, राजकमल बाजपेयी, मानू मिश्रा, सोबरन यादव, उज्ज्वल मिश्रा आदि शामिल रहे। संवाद
--
खुदागंज में भी हुई हुआ आयोजन
खुदागंज। नगर में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाले जाने के दौरान सड़कें देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हो उठीं। अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमा से प्रारंभ हुई यात्रा कई मार्गों से होते हुए वहीं पर आकर विसर्जित हुई। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोहित सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह, भाजपा के मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह चौहान, रंजीत सिंह, मोहित सिंह, राजेश चौहान आदि शामिल रहे। संवाद
--
सिंधौली और पुवायां में भी हुए आयोजन
सिंधौली। ब्लॉक प्रमुख के पति मुनेश्वर सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को ब्लॉक परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा वहां से जूनियर हाईस्कूल के सामने तक निकाली गई। यात्रा में सुरेंद्र पाल, रज्जन मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, सौरभ सोमवंशी, जीवेश गुप्ता, संतोष दीक्षित आदि शामिल रहे।
पुवायां। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा के नेतृत्व में नगर के गांधी पार्क से शुरू हुई तिरंगा यात्रा राजीव चौक, राजा मार्केट, सराफा बाजार, कटरा बाजार, तिराहा बाजार, कसभरा मठिया, खुटार रोड, शाहजहांपुर रोड होते हुए बड़ागांव में तुलाराम बाबा मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में भाजपा नगर अध्यक्ष अर्पित गुप्ता, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण राजेश राजपूत, विपिन शुक्ला, मिथुन मिश्रा, राजेश शुक्ला, पूरन मिश्रा, रवि गुप्ता, गौरव त्रिवेदी, आभा गुप्ता, अनूप गुप्ता, मोहित गुप्ता, रोहिताश गुप्ता सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। संवाद
--
तिलहर में जोश के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा
तिलहर। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव एवं भाजपा के नगर अध्यक्ष साहू रोहित गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य बाजार से और जिला पंचायत सदस्य झब्बू सिंह यादव ने बिरिया बाबा स्थान से तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल लोग हाथों में तिरंगे लहराते और भारत माता का जयजयकार करते हुए चले। नगर के चंदन बजरिया धर्मशाला से आरंभ हुई यात्रा का शहीद कुटीर पर माल्यार्पण कर समापन किया गया । इस दौरान भाजपा नेता देवेंद्र गुप्ता, सुशील बाबू गुप्ता, अरुण यादव, दोदराम कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संवाद