फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Merit will be released for admission in GF College

Shahjahanpur News: जीएफ कॉलेज में दाखिले के लिए जारी होगी मेरिट

Mon, 26 Jun 2023 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Merit will be released for admission in GF College
फोटो नंबर 32 - जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबंद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शहर के जीएफ कॉलेज में प्रवेश पाने लिए विद्यार्थियों ने जतन करना शुरू कर दिया। इसके लिए वह ऑनलाइन पंजीकरण करा रहे हैं।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज का निर्माण सन् 1947 में खान-फजल-उर-रहमान खान ने करवाया था। यह जनपद का सबसे प्राचीन शिक्षण संस्थान है। कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष स्व. हाजी जमीलुद्दीन खान के नेतृत्व में नए विषयों की कक्षाएं शुरू की गईं थीं। वर्तमान समय में यहां पर बीए, बीएससी, मॉस कॉम, बीबीए, बीएड, एमएड, एमएसडब्ल्यू, कंप्यूटर साइंस, लाइब्रेरी साइंस एंड विज्ञान व कला के सभी विषयों की पढ़ाई होती है। साथ ही प्रयोगशाला, पुस्तकालय, सभागार, नए लॉन एवं गार्डन आदि भी हैं।
विज्ञापन

शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहे इस कॉलेज में प्रवेश के लिए हर साल छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ती है। इस बार भी कॉलेज में स्नातक व परास्नातक कक्षाओं के लिए प्रवेश लिए जाएंगे। इसके लिए एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट जाकर विद्यार्थियों को अपना पंजीकरण करना होगा। इसके बाद आवेदन पत्र की कॉपी कॉलेज में जमा करनी होगी। यहीं पर फीस भी जमा होगी। मेरिट के आधार पर प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





कक्षाओं में उपलब्ध सीटें
बीए - 2000
बीएससी पीसीएम - 640

बीएससी पीसीबी - 640
बी.कॉम - 120


कॉलेज में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करवा लें। पंजीकरण कराते समय कॉलेज का विकल्प चुनना होगा। उसके बाद अपना आवेदन पत्र कॉलेज में जमा करवाएं। मेरिट के आधार पर प्रवेश लिए जाएंगे।
- डॉ. मोहम्मद तारिक, प्राचार्य, जीएफ कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed