फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Merchandising solutions for GST related problems

जीएसटी संबंधी दिक्कतों का व्यापारियों ने मांगा समाधान

Sat, 17 Jun 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Sat, 17 Jun 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी के तहत पंजीकरण कराने में आने वाली दिक्कतों को लेकर उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के पदाधिकारी शुक्रवार को वाणिज्य कर उपायुक्तों से मिले। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने विभाग के डिप्टी कमिश्नर रमेश बैस और अमित मोहन को बताया कि कई व्यापारियों का प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद पंजीकरण नहीं किया जा रहा है। 
विज्ञापन

व्यापारी नेता दुआ ने कहा कि विभाग ने जीएसटी को लेकर किए जा रहे प्रचार-प्रसार के तहत तमाम व्यापारियों ने कई सप्ताह पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके बावजूद विभागीय लापरवाही के कारण उन्हें प्रॉविजिनल आईडी और पासवर्ड नहीं दिए जा रहे हैं। यही नहीं, कई व्यापारियोें के  नक्शे आदि अन्य प्रपत्र दाखिल करने में देरी होेने पर उनके रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिए गए। यह व्यापारियों के साथ अन्याय है। 
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने इस बात पर आपत्ति दर्ज कराई कि कार्यालय का प्रिंटर आए दिन खराब रहने से व्यापारियों को कोई भी दस्तावेज समय से नहीं मिल पाता और इसके लिए उन्हें दफ्तर के बार-बार चक्कर काटने पड़ते हैं। नगर महामंत्री धर्मपाल रैना ने अभी तक लगाई गईं जीएसटी कार्यशालाओं को अपर्याप्त बताते हुए व्यापारियोें के लिए जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वाणिज्य कर उपायुुक्त बैस ने बताया कि 25 जून से एक सप्ताह के लिए जीएसटी में पंजीकरण के लिए विभागीय वेबसाइट फिर खुलेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि वेबसाइट खुलनेे पर सभी समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा। शिष्टमंडल में संगठन के जिला महामंत्री नाजिम खां, कोेषाध्यक्ष नीरज गुुप्ता, युवा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष शाहबाज खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed