फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mentally unstable woman climbs onto liquor shop roof and creates a ruckus.

Shahjahanpur News: शराब की दुकान की छत पर चढ़कर मानसिक अस्वस्थ महिला ने किया हंगामा

Sat, 06 Jun 2026 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mentally unstable woman climbs onto liquor shop roof and creates a ruckus.
भावलखेड़ा। मिश्रीपुर चौराहे पर बृहस्पतिवार की रात मानसिक रूप से बीमार महिला देशी शराब की दुकान की छत पर चढ़ गई और हंगामा करना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंची आरसी मिशन पुलिस ने महिला को छत से नीचे उतारना चाहा तो उसने जीने का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। बाद मे पुलिस ने महिला को जैसे-तैसे समझाकर नीचे उतारा और उसे अपने साथ थाने ले आई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने मार्ग पर शराबियों का जमघट लगने और महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने का आरोप लगाते हुए वहां से शराब की दुकान हटाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने दुकान के सेल्समैन को वहां किसी को शराब नहीं पिलाने की हिदायत दी। पुलिस ने महिला को परिवार वालों की सुपुर्दगी में दे दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed