{"_id":"6261a5a86ac10b4fdd1a950a","slug":"mentally-retarded-woman-climbed-on-the-tank-in-tehsil-shahjahanpur-news-bly482290773","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक मंदित महिला पुवायां में टंकी पर चढ़ी, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक मंदित महिला पुवायां में टंकी पर चढ़ी, किया हंगामा
विज्ञापन
पुवायां में पानी की टंकी पर चढ़ी महिला के उतरने के बाद समझाते नायब तहसीलदार
- फोटो : POWAYAN
पुवायां। मानसिक मंदित एक महिला बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में पानी की टंकी पर चढ़ गई और हंगामा करने लगी। सूचना पाकर नायब तहसीलदार सृजित निगम पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को समझाकर नीचे उतारा। इसके बाद महिला को बंडा पुलिस को सौंप दिया गया।
खुटार के गांव महोलिया वीरान की महिला का मायका बंडा के गांव रामपुर हीरा में है। महिला मानसिक मंदित है। महिला के पिता की मौत हो चुकी है। महिला का आरोप है कि डॉक्टर के गलत इंजेक्शन से उसके पिता की मौत हुई है। पुलिस आरोपी पर कार्रवाई नहीं कर रही है। इसको लेकर महिला डेढ़ वर्ष पूर्व भी पुवायां में टंकी पर चढ़ गई थी।
बृहस्पतिवार को महिला दिन में 11 बजे तहसील पहुंची और पानी की टंकी पर चढ़कर गाली-गलौज करने लगी। जानकारी पाकर नायब तहसीलदार ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर महिला को समझाकर नीचे उतारा। इसके बाद भी महिला पुलिस सहित तमाम लोगों को गाली देती रही। बाद में बंडा पुलिस को बुलाकर महिला को उन्हें सौंप दिया। पुलिस महिला को घर छोड़कर आएगी।

पुवायां में पानी की टंकी पर चढ़ी महिला- फोटो : POWAYAN