{"_id":"67fd67e5c2539a143608c248","slug":"mentally-ill-person-dies-body-not-identified-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-141641-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मानसिक अस्वस्थ व्यक्ति की मौत, शव की नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मानसिक अस्वस्थ व्यक्ति की मौत, शव की नहीं हुई शिनाख्त
Tue, 15 Apr 2025 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही क्षेत्र में लिपुलेख भिंड हाईवे पर ग्राम गुरगवां के पास रविवार रात किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से सड़क किनारे घूम रहे मानसिक अस्वस्थ व्यक्ति की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। ग्रामीणों के अनुसार, एक व्यक्ति ग्राम गुरगवां और टिकरी के बीच घूमते हुए देखा जा रहा था। हादसा स्थल पर एक चार पहिया वाहन का शीशा भी टूटा पड़ा मिला है। मृतक की आयु लगभग 40 वर्ष है। उसके बाल घुंघराले थे।
प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है।