फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mehfil adorned in the family of Hazrat Baba Kalim Ullah Shah

नेक अमल करते हुए सच्चाई के रास्ते पर चलें: शहर इमाम

Fri, 25 Feb 2022 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
Mehfil adorned in the family of Hazrat Baba Kalim Ullah Shah
हजरत बाबा कलीम उल्लाह शाह रहमतुल्लाह अलैह के 33 वें उर्स में तकरीर करते सज्जादानशीन हाजी जाकिर अल? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। हजरत बाबा कलीम उल्लाह शाह रहमतुल्लाह अलैह के 33 वें सालाना उर्स के कुल की महफिल में अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा। उलेमा ने मुसलमानों से इस्लामी तालीमात के मुताबिक नेक अमल करने और सच्चाई के रास्ते पर चलने की नसीहत की। महफिल में मुल्क की खुशहाली और तरक्की के लिए भी दुआ की गई।
विज्ञापन

निसरजई जलालनगर में तीन दिवसीय उर्स में सुबह नौ बजे कुल की शुरुआत तिलावते कुरआने पाक से हुई। सज्जादानशीन हाजी जाकिर अली मियां चिश्ती निजामी की सरपरस्ती में उर्स-कुल में आए अकीदतमंद को शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुसलमान अल्लाह की रस्सी को मजबूती से पकड़ें। इस्लामी तालीमात को अपनाएं। मुसलमानों को बहुत सब्र से काम लेने की जरूरत है।
विज्ञापन

महफिल में कारी अली अहमद, रेहान कादरी, हाफिज अब्दुल मतीन, जियाउद्दीन फैजी, तौसीफ रजा, हाफिज मंसूर रजा, अब्दुल मुबीन आदि ने नात और मनकबत पेश की। शहर इमाम मंजरी ने मुल्क में अमनो अमान और खुशहाली की दुआ की। इसके बाद महफिले रंगो शमा हुई। इसमें कव्वालों ने सूफियाना कलाम से जायरीन को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन मौलाना अनीस रजा अतहर ने किया। कुल की महफिल में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तनवीर खां, महबूब खीरानी, हाफिज अनीस अत्तारी, हाफिज यूनुस खां, मो. अतीक, उवैस खां, अजमल खां, जुनैद खां, हाजी इसरार अहमद, हाफिज इनामुल्ला, हाफिज वसीम निजामी, राशिद हुसैन, माशूक अली, सईदुज्जफर खां, जकी उल्ला जक्कू मियां, सैयद शमीम, डा. जमीर अहमद, नासिर हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed