{"_id":"5926e5704f1c1b675d53654f","slug":"medical-college-gave-it-now-will-give-train-line-gifts","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज तो दे दिया, अब रेल लाइन का तोहफा भी देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज तो दे दिया, अब रेल लाइन का तोहफा भी देंगे
शाहजहांपुर
Updated Thu, 25 May 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
राजनीतिक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूूरेेा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर सांसद कृष्णा राज ने प्रस्तुत किया रिपोर्ट कार्ड
कहा: एक हजार से अधिक गांवों में पहुंचाई बिजली, बाढ़ से दिलाया छुटकारा
प्रेस कांफ्रेंस में गिनाईं उपलब्धियां, पिछली सरकार को भी कोसा
केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद कृष्णा राज ने बृहस्पतिवार को न सिर्फ मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का बखान किया, बल्कि जनपद में विकास कार्यों के लिए अब तक किए प्रयासों से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वह पंडित दीन दयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजनांतर्गत जनपद के सुदूरवर्ती एक हजार से अधिक गांवों में विद्युतीकरण करा चुकी हैं, जो गांव शेष रह गए हैं, उनमें भी बिजली पहुंचाने का काम तेेजी से चल रहा है।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने गन्ना शोध परिषद सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कलान-मिर्जापुर, जैतीपुर, गढ़िया रंगीन आदि क्षेत्रों में बाढ़ की समस्या से लोगाें को निजात दिलाने के लिए गंभीरता से प्रयास किए गए, जिससे बाढ़ की समस्या से छुटकारा मिला है। केंद्र सरकार ने प्रदेश में पांच मेडिकल कॉलेज स्वीकृत किए, जिसमें एक मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर को भी दिलाया गया, जिसका काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
फर्रूखाबाद-मैलानी रेल लाइन की वर्षाें पुरानी मांग के लिए उन्होंने रेलमंत्री से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और अभी तक कराए जा रहे निगेटिव सर्वे से छुटकारा दिलाते हुए योजना शुरू कराने का प्रयास किया, जिस पर रेल मंत्री ने सकारात्मक जवाब दिया है। स्थानीय रेलवे स्टेशन का विस्तार करते हुए मालगोदाम की तरफ मुख्य प्लेटफार्म बनवाया जाएगा। इसी तरह रिंग रोड पर उन्होंने कहा कि रेलवे की जमीन के बदले में लगभग 56 एकड़ जमीन उसे दिलाई जाएगी, जिससे रिंग रोड के लिए रेलवे की जमीन मिल सके। इस दिशा में कार्य योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने जलालाबाद में भगवान परशुराम की जन्मस्थली को पर्यटन स्थल घोषित कराकर धन आवंटित कराया। जनधन खाते खुलवाए, ताकि विभिन्न योजनाओं का पैसा और सब्सिडी राशि सीधे जरूरतमंदों के खातों में पहुंच सके। गरीब महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन दिलवाए। ग्रामीण अंचलों का विकास कराने के लिए कई पुल स्वीकृत कराए हैं, जिसमें मिर्जापुर, लक्ष्मणपुर प्रमुख है। बिजली से वंचित गांवों में विद्युतीकरण कराया जा रहा है। गोद लिए गांव नवादा दरोबस्त में सड़क निर्माण का काम अंतिम चरण में है, क्षेत्र में आगे अन्य योजनाएं भी धरातल पर दिखाई देंगी।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि उनका सपना है कि जनपद की पहचान के लिए वह पर्यटन के क्षेत्र में कुछ करना चाहती हैं, इसके लिए रोजा में तीन सौ बीघा भूमि चिन्हित की जा चुकी है, जिसमें कुछ ऐसा किया जाएगा कि देश-विदेश के लोग यहां आ सकें और उसका लाभ जनपद को मिले। इस अवसर पर तिलहर के विधायक रोशन लाल वर्मा और कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने अपने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों पर मुहर लगाई।