{"_id":"69e92c12a5e12cb2880174d8","slug":"mayur-sporting-beat-farid-academy-by-20-runs-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-171345-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मयूर स्पोर्टिंग ने फरीद अकादमी को 20 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मयूर स्पोर्टिंग ने फरीद अकादमी को 20 रनों से हराया
Thu, 23 Apr 2026 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
जीएफ कॉलेज के मैदान पर शॉट लगाता खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
- फोटो : 1
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग के तत्वावधान में हुए लीग टूर्नामेंट में मयूर स्पोर्टिंग की टीम ने नईम की शानदार बल्लेबाजी के दम पर फरीद अकादमी को 20 रनों से हरा दिया। बेहतर बल्लेबाजी के लिए नईम को मैन ऑफ दा मैच चुना गया।
बुधवार को दोपहर 12 बजे जीएफ कॉलेज के मैदान पर मैच प्रारंभ हुआ। टॉस जीतकर मयूर स्पोर्टिंग के कप्तान मयूर खन्ना ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 175 रन बनाए। बल्लेबाज नईम ने शानदार खेल को प्रस्तुत करते हुए चार चौके और एक छक्के की मदद से 48 रनों की बेहतर पारी खेली। उनका साथ आमिर पठान ने दूसरे छोर से दिया। आमिर ने 44 रन बनाए। इसी तरह गुरप्रीत ने 26 रनों का योगदान दिया। फरीद अकादमी के गेंदबाज हर्ष शुक्ला ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए तीन और अदनान ने दो विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए फरीद अकादमी की टीम 145 रन ही बना सकी। बल्लेबाज आराध्या ने 30 रन बनाए। मयूर स्पोर्टिंग के गेंदबाज अनूप बड़वानी, प्रतीक ने तीन विकेट प्राप्त किया। मयूर खन्ना ने दो विकेट हासिल किए। मैन ऑफ द मैच नईम रहे।