फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Maximum mercury dropped by six degrees, no respite from cold for two days

Shahjahanpur News: छह डिग्री गिरा अधिकतम पारा, दो दिन सर्दी से राहत नहीं

Mon, 29 Jan 2024 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Maximum mercury dropped by six degrees, no respite from cold for two days
सदर बाजार में ठंड से बचने के लिए अपने आपको गर्म कपड़ों से ढक कर निकलीं युवतियां। संवाद
शाहजहांपुर। ठंड का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। मौसम विभाग ने दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है। वहीं, कोहरा और घना होने के आसार हैं। रविवार को धूप नहीं निकलने से अधिकतम तापमान छह डिग्री गिर गया। बर्फीली हवा ने भी लोगों को खूब परेशान किया।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, शनिवार को अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में 6.5 में गिरावट दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार रात और रविवार को दिन में 10 से 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर और पछुआ हवा चली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दो दिन तक मौसम खुलने के आसार नहीं हैं। गलन के साथ कोहरा घना रहेगा।
विज्ञापन

---------
पिछले पांच दिनों में तापमान की स्थिति
दिनांक न्यूनतम अधिकतम
23 जनवरी 3 16
24 जनवरी 4.6 15.5
25 जनवरी 4.9 14.5
26 जनवरी 6 17
27 जनवरी 5.6 18.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed