फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mauni Amavasya: Devotees gathered in Dhai Ghat Magh Mela to take bath

मौनी अमावस्या पर पर्व स्नान को ढाई घाट माघ मेला में उमड़े श्रद्घालु

Wed, 02 Feb 2022 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Mauni Amavasya: Devotees gathered in Dhai Ghat Magh Mela to take bath
ाईघाट में मौनी अमावस्या पर गंगास्नान करते श्रद्धालु । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मौनी अमावस्या पर पर्व स्नान के लिए मिर्जापुर क्षेत्र में ढाईघाट गंगा तट पर चल रहे माघ मेला रामनगरिया में मंगलवार को सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े। उन्होंने हरि बोलो-मौनी खोलो के उद्घोष के साथ पतित पावनी गंगा में डुबकियां लगाईं और पंडों-पुरोहितों को दान-दक्षिणा देकर पुण्य लाभ अर्जित किया। मेले में खासी रौनक रही और श्रद्धालुओं ने दुकानों पर खरीदारी की। मेले का अगला प्रमुख पर्व स्नान बसंत पंचमी को होगा।
विज्ञापन

स्नान के बाद तमाम श्रद्धालुओं ने पुरोहितों से गंगा तट पर भगवान सत्य नारायण की कथा सुनकर पुण्य लाभ अर्जित करने की परंपरा का निर्वाह किया। साधु-संतों के पंडालों में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में भी तमाम श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कथा-भजन का श्रवण किया। बता दें कि श्रंगी ऋषि की तपोभूमि ढाईघाट गंगातट पर मकर संक्रांति से चल रहे माघ मेले में हजारों संत-महात्मा और श्रद्धालु कल्पवास कर रहे हैं। मेले में आने वाले श्रद्धालु कल्पवासी संतों के पंडालों में सुबह से देर रात तक भजन, कीर्तन, कथा, भागवत, यज्ञ आदि में पूरे भक्ति भाव के साथ शामिल हुए।
विज्ञापन

लगभग चार किमी लंबाई और दो किमी चौड़ाई में फैले मेला परिसर में पर्व स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए लगे झूला, चरखी, मिक्की माउस आदि खेल-तमाशों की ओर बच्चे सहज भाव से आकर्षित हो रहे हैं। स्नान के बाद महिलाओं और बच्चों ने मेला में सजी दुकानों से शृंगार सामग्री, खेल-खिलौना और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की खरीददारी की। साथ ही चाट-पकौड़ी और गरमागरम जलेबियों का स्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत की मेलाधिकारी/सहायक अभियंता कल्पना सिंह ने क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य ओमपाल सिंह कुशवाहा, सहायक राजस्व निरीक्षक शंकरशरण गुप्ता के साथ मेले का भृमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सहायक मेलाधिकारी/अवर अभियंता सुरेश सिंह यादव ने बताया कि मेले में पेयजल के लिए करीब 300 हैंडपंप लगाए जा चुके हैं। साथ ही मेला परिसर में लगी दुकानों, सरकारी कार्यालयों और गंगा घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था के साथ पूरे परिसर को खुले में शौच मुक्त रखने के लिए सार्वजनिक शौचालयों की भी व्यवस्था की गई है।

मेला बाबू अनिल कुमार द्विवेदी ने बताया कि मेले में साफ सफाई और शौचालयों की समुचित व्यवस्था किये जाने के बाद भी लोग रात में खुले में शौच करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से मिर्जापुर थानाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान, मेला कोतवाली इंचार्ज रामकिशोर पुलिस बल और गोताखोरों के साथ मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed