फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mathura's commercial tax officer got 550th rank in UPSC

मथुरा के वाणिज्य कर अधिकारी ने पाई यूपीएससी में 550 वीं रैंक

Tue, 31 May 2022 12:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:49 PM IST
विज्ञापन
Mathura's commercial tax officer got 550th rank in UPSC
नीरज कुमार - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सोमवार का दिन शहर से सटे हथौड़ा बुजुर्ग गांव के नीरज कुमार के लिए बेहद खास साबित हुआ। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के रिजल्ट में नीरज कुमार ने 550वीं रैंक हासिल की। वर्तमान में वह मथुरा मे वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। खेती-किसानी आधारित पृष्ठभूमि के नीरज के घर पर जश्र का माहौल है। उनके परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन

हथौड़ा बुजुर्ग निवासी किसान बाबू सिंह और गृहणी विमला देवी के बेटे नीरज ने सोमवार को आए नतीजों में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। नीरज कुमार ने यूपीएससी में 550वीं रैंक प्राप्त की है। नीरज की कामयाबी पर माता-पिता के खुशी से आंसू छलछला आए। नीरज ने बताया कि मंगलसेन इंटर कॉलेज से हाईस्कूल और इंटरमीडियट उत्तीर्ण की थी। इसके बाद बीएससी एसएस कॉलेज व बीपीएड टूंडला से किया।
विज्ञापन

बरेली से एमएससी की पढ़ाई की। उन्होंने बताया कि पिता बाबू सिंह किसान हैं। बीएससी पास करने के बाद यूपीएससी की तैयारी में जुट गए थे। इससे पहले 2015 में छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट कमांडेट सीआरपीएफ में उनका चयन हुआ था। फिर बिहार में सब-रजिस्टार के पद पर चयन हुआ। साल 2018 में सेल्स टैक्स में चयन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले-माता-पिता हैं प्रेरणास्रोत
नीरज कुमार के हथौड़ा स्थित आवास पर शुभकामनाएं देने वालों के पहुंचने का सिलसिला नतीजे आने के कुछ घंटे के बाद ही शुरू हो गया था। नीरज भी अपने सपने को साकार करने पर काफी खुश नजर आए। उन्होंने बताया कि माता-पिता की प्रेरणा से ही कामयाबी हासिल हो सकी है। सीडीओ श्याम बहादुर सिंह और एसडीएम दशरथ कुमार ने उन्हें लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, तभी यह कामयाबी हासिल हो सकी।

नीरज पहली बार मुझसे उस वक्त मिले थे, जब मैं सहारनपुर में तैनात था। यहां आने पर उन्होंने कई बार मुझसे भेंट की और परामर्श लिया। वह स्वयं में बेहद उत्साही युवक हैं। मैंने उन्हें थोड़ी और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया, ताकि अगले वर्ष प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी रैंक हासिल कर सकें। -एसबी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed