{"_id":"693c6495ccd700910a09e704","slug":"maths-park-inaugurated-waterlogging-problem-in-baskheda-should-be-resolved-dm-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-160167-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैथ्स पार्क का उद्घाटन, बसखेड़ा में जलभराव की समस्या दूर हो : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैथ्स पार्क का उद्घाटन, बसखेड़ा में जलभराव की समस्या दूर हो : डीएम
विज्ञापन
पुवायां के गांव जेबा में मैथ पार्क में डीएम को जानकारी देते छात्र। स्रोत : स्कूल
पुवायां। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को गांव जेबा, असखेड़ा बुजुर्ग और नाहिल में कृषि बीज संवर्द्धन प्रक्षेत्र का भ्रमण किया। डीएम ने गांव जेबा पहुंचकर बीएसए दिव्या गुप्ता के साथ पूर्व माध्यमिक स्कूल में मैथ्स पार्क का शुभारंभ किया तो बसखेड़ा बुजुर्ग में जलभराव की समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए।
मैथ्स पार्क में बच्चों ने डीएम को वृत्त, शंकु, त्रिभुज, कोण आदि के बारे में बताया। डीएम ने पौधरोपण करने के साथ ही बच्चों के साथ भोजन भी किया। पलक, अनन्या, दीपांशु, तरन्नुम, सिद्धि, अनुराग, शुभम, कमल, दिव्या, प्रिया आदि बच्चों ने डीएम के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया।
बच्चों ने लर्निंग बाय डूइंग के तहत बनाईं गईं वस्तुएं डीएम को भेंट कीं। इसके बाद डीएम गांव बसखेड़ा बुजुर्ग पहुंचे और यहां वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या को देखा। श्मशान स्थल, तालाब, सड़क आदि का मुआयना किया। डीएम ने बीडीओ और प्रधान को निर्देश दिए कि पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
श्मशान घाट में टिन शेड डलवाने के लिए भी कहा। तहसीलदार को निर्देश दिए कि तालाब सहित अन्य सरकारी जमीनों का सर्वेकर अतिक्रमण हटवाया जाए।
इसके बाद डीएम ने गांव नाहिल के पास राजकीय कृषि बीज संवर्द्धन प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया। जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर ने बताया कि यहां बीज उत्पादन किया जाता है, जो किसानों को दिया जाता है। इस दौरान एसडीएम चित्रा निर्वाल भी मौजूद रहीं।
--
मैरिज लाॅन को बना दिया पशुओं की जेल
पुवायां। डीएम के क्षेत्र में निरीक्षण के लिए आने की सूचना पर पुवायां से नाहिल और संजयनगर तक घूम रहे छुट्टा पशुओं को बृहस्पतिवार शाम से ही एक निर्माणाधीन मैरिज पैलेस में बंद कर दिया गया। शुक्रवार शाम 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पशुओं को चारा, पानी नहीं दिया गया।
डीएम ने कुछ दिन पूर्व नाहिल में सागर झील का निरीक्षण किया था। इस दौरान गांव नाहिल और आसपास के गांवों के लोगों ने डीएम से छुट्टा पशुओं की समस्या बताते हुए निजात दिलाने की मांग की थी। डीएम ने बीडीओ को पशुओं को पकड़वाकर गोशाला भिजवाने के लिए कहा था।
शुक्रवार को डीएम के आने की जानकारी होने पर स्थानीय अधिकारियों के कहने पर एक निर्माणाधीन मैरिज पैलेस स्वामी की सहमति से बृहस्पतिवार शाम को ही छुट्टा पशुओं को पकड़कर मैरिज लाॅन के परिसर में बंद कर दिया गया। बीडीओ आरपी राना ने बताया कि पशु बंद करने की जानकारी उनको नहीं है। पशु बंद हैं तो छुड़वाकर राजकीय गोसदन भिजवाया जाएगा। संवाद