फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   massive fire broke out in Amba cinema hall in Shahjahanpur

सिनेमाघर में लगी भीषण आग: कुछ ही देर में जलकर हुआ खाक, बंद था रात का शो वरना...; लपटें देख सहमे लोग

Mon, 17 Jun 2024 02:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Jun 2024 02:04 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दिल्ली के उपहार सिनेमा कांड जैसी घटना होने से बची। रविवार की रात शहर के एकमात्र अंबा सिनेमा में भीषण आग लग गई। पूरा सिनेमाघर जलकर खाक हो गया। लपटों को देखकर लोग सहम गए। 

विज्ञापन
massive fire broke out in Amba cinema hall in Shahjahanpur
सिनेमाघर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में रविवार की रात अंबा सिनेमाघर में भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में सिनेमाघर पूरी तरह खाक हो गया। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि रविवार रात नाइट शो नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। अंबा सिनेप्लेक्स की क्षमता 515 दर्शकों की है। इनमें 340 सीटें बालकनी में थीं। सभी सीटें जलकर खाक हो गई हैं। 

विज्ञापन


चौक कोतवाली क्षेत्र के खलीलगर्वी मोहल्ले में स्थित अंबा सिनेप्लेक्स शाहजहांपुर का एकमात्र सिनेमाघर है। अमूमन यहां पर चार शो चलते हैं। रात नौ से 12 बजे तक शो चलता है। इस समय यहां चंदू चैंपियन मूवी चल रही थी। दर्शक न होने की वजह से कई बार रात का शो नहीं चलता। 
विज्ञापन


रविवार रात भी दर्शक न होने की वजह से नौ से 12 बजे का शो नहीं चलाया गया। सिनेमाघर बंद कर अधिकतर कर्मचारी घर चले गए थे। केवल चपरासी रह गया था। रात करीब 11: 15 बजे सिनेमाघर के अंदर आग लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शॉर्ट सर्किट से लगी आग 
माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी भीषण आग में बदल गई। चपरासी ने तुरंत मैनेजर को आग लगने की सूचना दी। फायर विभाग को 11: 28 बजे आग लगने की सूचना हुई। आननफानन फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। 

अग्निशमन कर्मचारियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। अग्निशमन अधिकारी डॉ. बीएन पटेल ने बताया कि देर रात आग पर काबू पा लिया गया। सिनेमाघर के मालिक संजय अग्रवाल ने बताया कि अभी वह सदमे में हैं। कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी नहीं दे सकते। 

दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में आग से गई थी 59 लोगों की जान 
13 जून, 1997 को दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में आग लगने से 59 लोगों की मौत हो गई थी। सौ से ज्यादा लोग घायल हुए थे। बॉर्डर मूवी देख रहे दर्शक हादसे का शिकार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed