फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Married woman's body found lying in in-laws' courtyard

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 13 Mar 2022 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found lying in in-laws' courtyard
शाहजहांपुर। कलान थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी अनीता (31) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन को उसका शव घर के आंगन में पड़ा मिला। उसका मायका फर्रुखाबाद जिले के थाना राजेपुर के गांव मोहद्दीन में है। मृतका के भाई ओमवीर ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर दहेज के लिए गला घोंटकर बहन की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अनीता की शादी 12 वर्ष पहले कलान के भगवानपुर निवासी अभिनंदन के साथ हुई थी। भाई ओमवीर ने बताया कि शादी में पांच लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद अनीता के ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आए दिन उसे प्रताड़ित करते रहते थे। शुक्रवार को शाम करीब चार बजे कलान के एक व्यक्ति ने ओमवीर को फोन कर अनीता की मौत की जानकारी दी। वह परिवार के अन्य लोगों के साथ पहुंचे तो अनीता का शव आंगन में पड़ा था।
विज्ञापन

ससुराल वाले घर से भागे हुए थे। ओमवीर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ओमवीर ने एसपी को पत्र देकर बताया कि वर्ष 2015 में दहेज के लिए ससुराल वालों ने अनीता को घर से निकाल दिया था। तब उसने थाना फत्तेगढ़ में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद अभिनंदन ने राजीनामा कर लिया था। उसने अभिनंदन समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed