फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   married woman dies year and a half after her love marriage in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: प्रेम विवाह के डेढ़ साल बाद विवाहिता की मौत, शव छोड़कर भागा पति, हत्या का आरोप

Wed, 14 Jan 2026 07:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 14 Jan 2026 07:10 PM IST
सार

शाहजहांपुर जिले की रहने वाली महिला की हरियाणा के झज्जर में मौत हो गई। शव घर लाने के बाद उसका पति भाग गया। मृतका के मायकेवालों ने उस पर हत्या का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
married woman dies year and a half after her love marriage in Shahjahanpur
द्रौपदी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव निवासी राजवीर की 21 वर्षीय पत्नी द्रौपदी की हरियाणा में मौत हो गई। शव घर आने पर थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गौरिया गांव निवासी मायके वालों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। द्रौपदी ने डेढ़ वर्ष पूर्व राजवीर से प्रेम विवाह किया था।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार करीब सात माह पूर्व द्रौपदी का पति राजवीर हरियाणा के झज्जर जिले में काम करने गया था। द्रौपदी भी अपने पति के साथ गई थी। वहां सोमवार की रात द्रौपदी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। घर आने के बाद पति शव को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


रिश्तेदारों से हुई जानकारी के बाद घर पहुंचे तो देखा कि द्रौपदी के गले में चोट के निशान थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि सोमवार को द्रौपदी ने अपनी बहन को फोन भी किया था। उसने बताया था कि उसके साथ मारपीट की जा रही है। वापस आने के लिए उसने बहन से दो हजार रुपये की मांग की थी। आरोप है कि सोमवार की रात ही द्रौपदी का गला दबाकर हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया 
परिजनों ने बताया कि करीब डेढ़ साल पूर्व द्रौपदी ने राजवीर से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा था। वह पांच बहन और दो भाइयों में तीसरे नंबर पर थी। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि आरोप के आधार पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed