फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Married woman dies after drinking pesticide in shahjahanpur banda

Shahjahanpur: कीटनाशक दवा पीने से विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Fri, 08 Mar 2024 06:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Mar 2024 06:27 PM IST
सार

शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में कीटनाशक दवा पीने से विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के पिता ने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Married woman dies after drinking pesticide in shahjahanpur banda
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र के गांव पिपरा जप्ती निवासी भानु प्रताप सिंह की 25 वर्षीय पत्नी सत्यम ने बुधवार को कीटनाशक दवा पी ली। उसे बंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, हालत गंभीर होने पर यहां से बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता थाना खुदागंज के गांव बहेड़ निवासी राजकुमार सिंह ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले शादी की थी। ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। थाना प्रभारी राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन

एक अन्य मामले में छह आरोपी पर केस दर्ज
कांट। थाना क्षेत्र के रहने वाले दिनेश ने न्यायालय के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ कांट कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। दिनेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बहन विनीता की शादी वर्ष 2014 में कांट क्षेत्र के गांव जमौर निवासी मुकेश के साथ की थी। शादी में हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। 

विनीता का पति और अन्य सुसराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। ससुराली प्रताड़ित करते थे। चार जनवरी को प्रताड़ना के चलते उसकी बहन की मौत हो गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकेश, उसकी मां मुन्नी देवी, भाई बालिस्टर, मनीराम, नीरज व भाभी उर्मिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed