फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Married woman and her brother attacked with a sword at her maternal home.

Shahjahanpur News: मायके में विवाहिता और उसके भाई पर तलवार से हमला

Sun, 30 Aug 2026 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Married woman and her brother attacked with a sword at her maternal home.
पुवायां सीएचसी पहुंची घायल  करमजीत कौर और उनको भाई बलविंदर सिंह। संवाद
पुवायां। मोहल्ला कसभरा तकिया में मायके आई विवाहिता करमजीत कौर पर ससुराल के 10 लोगों ने तलवार से हमलाकर घायल कर दिया। उनके भाई बलविंदर सिंह भी तलवार लगने से घायल हुए हैं। हमले से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग तलवार लहराते दिख रहे हैं। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

करमजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी आठ मई 2026 को खुटार के गांव कुर्रैया खानपुर निवासी जगदीप सिंह हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उनका उत्पीड़न किया जा रहा था। इस समय वह मायके में रह रही हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि 29 अगस्त की दोपहर पति समेत दस लोग उनके मायके आए और गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर तलवार से प्रहार कर दिया, जिससे उनके हाथ में चोट आई है। बचाने आए भाई बलविंदर सिंह को भी सिर पर तलवार मारकर घायल किया गया है। आरोप लगाया कि पति और अन्य लोग घर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये और चार तोला सोना लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करमजीत कौर ने घटना का वीडियो होने का दावा किया है। पुलिस ने खुटार के गांव कुर्रैया खानपुर निवासी जगदीप सिंह, सर्वजीत सिंह, गुरजंट सिंह के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है।

--विवाहिता और उसके भाई के घायल होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी और जांच कराने के बाद कार्रवाई भी होगी।

-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed