फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Newly married girl jumped into canal at Khutar in Shahjahanpur

Shahjahanpur: मायके आई नवविवाहिता ने नहर में लगाई छलांग, शादी के बाद पति के संग डेढ़ महीने ही थे बिताए

Sat, 06 Aug 2022 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, खुटार/सिंधौली (शाहजहांपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, खुटार/सिंधौली (शाहजहांपुर) Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 06 Aug 2022 12:32 AM IST
सार

छह जून को अलका गुप्ता की शादी लखीमपुर के थाना पसगवां के गांव जलालपुर में की थी। 15 दिन पहले भाई गौरव गुप्ता अलका को ससुराल से ले आया था। शुक्रवार को अलका ने नहर में छलांग लगा दी। 

विज्ञापन
Newly married girl jumped into canal at Khutar in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शाहजहांपुर के खुटार में अपने मायके आई 19 वर्षीय अलका गुप्ता शुक्रवार दोपहर एक बजे सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव कोरोकुइयां में शारदा नहर में कूद गईं। पानी का तेज बहाव होने के कारण लोग उसको निकालने का साहस नहीं कर सके।

विज्ञापन


खुटार के तिकुनिया चौराहा निवासी रामनिवास गुप्ता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। उनके परिवार में सात पुत्र-पुत्री और पत्नी नन्हीं देवी थे। सबसे बड़ा पुत्र गौरव है। उसके बाद सौरभ और पुत्री अलका गुप्ता हैं। परिवार के लोगों ने छह जून को अलका गुप्ता की शादी लखीमपुर के थाना पसगवां के गांव जलालपुर में की थी। 15 दिन पहले भाई गौरव गुप्ता अलका को ससुराल से ले आया था।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर एक बजे कोरोकुइयां पुल के पास दुकान लगाए लोगों ने देखा कि एक युवती पैदल पुल पर पहुंची और पुल से नहर में छलांग लगा दी। लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे लेकिन इस समय नहर में बहाव काफी तेज है। इस कारण कोई भी नहर से युवती को निकालने का साहस नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बजे करीब मौके पर पहुंचे गौरव गुप्ता ने लोगों को बताया कि शारदा नहर में कूदने वाली उनकी बहन अलका है। गौरव को सूचना कैसे मिली, वह नहीं बता रहे हैं। मां नन्हीं देवी के अनुसार दिन में करीब 11 बजे अलका बिना कुछ बताए घर से निकल गई थी। शाम चार बजे सूचना मिली कि अलका ने कोरोकुइयां में शारदा नहर में छलांग लगा दी है। देर शाम तक अलका का पता नहीं चल सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed