{"_id":"5839b6064f1c1b983513c9a5","slug":"married-grra-jumped-from-the-bridge-into-the-river-found-dead-under-a-highway-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्रा पुल से नदी में कूदी विवाहिता, हाइवे पुल के नीचे मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्रा पुल से नदी में कूदी विवाहिता, हाइवे पुल के नीचे मिली लाश
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Sat, 26 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्रेशन की मरीज थी, जिला अस्पताल से चल रहा था उपचार
घर से सुबह साढ़े छह बजे बिना बताए निकली, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने की अंत्येष्टि
चौक कोतवाली क्षेत्र के ताजूखेल मोहल्ला में रहने वाली 38 वर्षीय सोनी सक्सेना शनिवार सुबह करीब सात बजे गर्रा पुल से अचानक नदी में कूद पड़ी। अपना शाल और चप्पल पुल पर ही रख दिया था। दोपहर के समय उसका शव नेशनल हाईवे स्थित गर्रा पुल के पास रौसर कोठी के निकट गर्रा नदी के तट पर पत्थरों से सटा उसका शव उतराया हुआ मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और परिवारजनों से शव की शिनाख्त की। मायके और ससुराल पक्ष द्वारा कोई आपत्ति या आरोप न लगाए जाने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया। शाम को शव की अंत्येष्टि कर दी गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, सोनी सक्सेना का मायका बाडूजई मोहल्ले में है और वर्ष 2006 में उसका विवाह पुलिस लाइंस में परिवहन विभाग में कांस्टेबल पद पर कार्यरत शिव कुमार सक्सेना से हुआ था। बीते काफी समय पर वह डिप्रेशन की शिकार थी और मानसिक तौर पर काफी परेशान रह रही थी। उसका जिला अस्पताल से उपचार भी चल रहा था। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सूर्य वंश सात वर्ष का है जबकि छोटा तीन वर्ष का चंद्र वंश है। पारिवारिक माली हालत भी ठीक नहीं है। कुछ माह पहले मायके वाले उसे अपने यहां ले गए थे और चंद दिनों पहले ही वह ससुराल आई थी। शनिवार सुबह वह घर में बिना किसी को कुछ बताए अचानक शाल ओढ़कर निकली और परिवारवाले उसकी तलाश में जुटे लेकिन कोई पता नहीं लगा। सूचना मिली कि एक महिला गर्रा नदी से कूदी है और मौके पर पड़े चप्पल व शाल से परिवारवालों ने कूदी हुई महिला के सोनी के रूप में पहचान की। बाद में हाईवे पर पुल के नीचे मिली लाश की शिनाख्त की। कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर केके चौधरी ने बताया कि इस प्रकरण में ससुराल पक्ष पर मायके वालों कोई आरोप न होने के चलते पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवारीजनों को अंतिम क्रिया के लिए सौंप दिया गया।