{"_id":"62ec197a1f1baa172d37feee","slug":"marriage-found-hanging-on-the-noose-shahjahanpur-news-bly4935332167","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिलने पर दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिलने पर दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
गांव नरायनपुर गंगा की गीता देवी का फाइल फोटो
- फोटो : POWAYAN
बंडा। गांव नरायनपुर गंगा के अजयपाल की 25 वर्षीय पत्नी गीता देवी का शव फंदे पर लटका मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मायकेेेे के लोगों ने गीता देवी के पति आदि पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
बुधवार रात दस बजे अजयपाल की पत्नी गीता देवी का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। अजयपाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गीता देवी को सीएचसी लाई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंची गीता देवी की मां लज्जावती ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गीता की शादी पांच वर्ष पूर्व की थी। दामाद दहेज में बाइक की मांग कर रहा था।
तीन अगस्त को अजय पाल ने उनको फोन कर सूचना दी कि गीता देवी की मौत हो गई है। लज्जावती का आरोप है कि बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर अजयपाल, अजयपाल के पिता, मां और बहन ने गीता देवी की हत्या कर दी है। गीता सात माह की गर्भवती भी थी। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।