फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   many people including civil judge donated blood for helping the soldiers in shahjahanpur

Shahjahanpur News: लहू देश के लिए... सैनिकों की मदद के जज्बे के साथ लोगों ने किया रक्तदान

Sat, 10 May 2025 05:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 10 May 2025 05:29 PM IST
सार

शाहजहांपुर में देश के सैनिकों और आमजन की मदद के जज्बे के साथ लोगों ने रक्तदान किया है। शहर में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने रक्तदान किया। वहीं, पुवायां में जनपद न्यायाधीश के मार्गदर्शन में सिविल कोर्ट परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
many people including civil judge donated blood for helping the soldiers in shahjahanpur
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित किया। जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी ने कहा कि देश में आपातकाल की स्थिति बनने पर युवा हर तरह से मदद के लिए तैयार हैं। देश में तनाव की स्थिति है, युद्ध होने पर रक्त की भी आवश्यकता होगी। आवश्यकता पूरी करने के लिए युवा कांग्रेस तन, मन और धन से भारतीय सेना और जनता के साथ है। शिविर में कई कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

विज्ञापन


सिविल जज ने किया रक्तदान 
सिविल जज जूनियर डिवीजन पारस यादव की पहल पर रविवार को पुवायां के सिविल कोर्ट परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सिविल जज ने खुद भी रक्तदान कर अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


शिविर का शुभारंभ करते हुए सिविल जज ने कहा कि जनपद न्यायाधीश के मार्गदर्शन में शिविर का आयोजन किया गया है। बॉर्डर पर सैनिक जंग लड़ रहे हैं, उनकी मदद के लिए तमाम रास्ते हैं। इसी के तहत सैनिकों की मदद के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल जज ने कहा कि रक्तदान के संबंध में लोगों में भ्रांतियां है जो पूरी तरह से गलत हैं। रक्तदान से कमजोरी नहीं आती है और कोई समस्या नहीं होती है। रक्तदान करने से शरीर में और रक्त बनता है और व्यक्ति कई बीमारियों से बचता है। एक यूनिट रक्तदान करने से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं, सभी को रक्तदान जरूर करना चाहिए।

इन लोगों ने किया रक्तदान 
सिविल जज के बाद ओमपाल यादव, मुकेश कुमार द्विवेदी, राहुल भारती, अतुल कश्यप, राहुल शुक्ला, सुबोध कनौजिया, मनीष मिश्रा, अजय कुमार कनौजिया, रामवीर, अनुराग गौतम, शोभित कुमार सहित कई वकीलों और सिविल कोर्ट के स्टॉफ ने रक्तदान किया। 

शिविर में डॉ. शोभा वाजपेयी ने भी लोगों को रक्तदान के लाभ बताते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग रक्तदान करें और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। शिविर में सत्येंद्र कुमार, मुसाहेब अली, संदीप यादव, संजय कनौजिया, अभिषेक कुमार आदि का योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed