फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Many people died in a horrific road accident in Shahjahanpur

शाहजहांपुर में भीषण हादसा: कंटेनर की टक्कर से 12 श्रद्धालुओं की मौत, ऑटो से गंगा स्नान करने जा रहे थे सभी

Thu, 25 Jan 2024 12:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 25 Jan 2024 12:14 PM IST
सार

Shahjahanpur Road Accident News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। अल्हागंज थाना क्षेत्र में बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने ऑटो को टक्कर मार दी।  हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। ऑटो सवार सभी लोग गंगा स्नान करने जा रहे थे।   

विज्ञापन
Many people died in a horrific road accident in Shahjahanpur
ट्रक की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव दमगड़ा से गंगा स्नान करने के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो को कंटेनर ने टक्कर मार दी। भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:30 बजे अल्हागंज के गांव सुगसुगी के पास बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर हुआ। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। एक्स पर लिखा,'प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को शांति व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।'

विज्ञापन

Many people died in a horrific road accident in Shahjahanpur
घटनास्थल पर पहुंचे डीएम और विधायक - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि ऑटो में 12 लोग सवार थे। हादसे में ऑटो चालक समेत सभी मौत हो गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएम उमेश प्रताप सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा और जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी की। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। 

हादसे में इनकी गई जान
हादसे में दमगड़ा गांव के लालाराम (50) और उनके भाई पुत्तूलाल (40), सियाराम (42) और उनके भाई सुरेश (30), अनंतराम (35) उनकी मां राजरानी उर्फ बसंता (55), पोथीराम (45), लंकुश (50), मनीराम (40), लहसुना गांव की मेघवती (70) और उनके पौत्र राहुल (12), रामलली (65) की मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचाल घाट जा रहे थे सभी श्रद्धालु
जानकारी के मुताबिक गांव दमगड़ा के लोग ऑटो से गंगा स्नान करने फर्रुखाबाद के पांचाल घाट जा रहे थे। अल्हागंज के गांव सुगसुगी के पास बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर सामने से आ रहे कंटेनर ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार 12 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में आठ पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा है। 

विज्ञापन

जलालाबाद में कंटेनर छोड़कर चालक फरार
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कंटेनर की टक्कर के बाद ऑटो में सवार पांच-छह लोग सड़क पर गिर गए थे। इनकी जान बच सकती थी, लेकिन कंटेनर चालक ने हादसे के बाद घायलों को रौंद दिया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed