{"_id":"0b8710b9c851906927b9556dc7db0112","slug":"many-government-office-open-in-holiday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी में खुले सरकारी विभागों के कई दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी में खुले सरकारी विभागों के कई दफ्तर
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 14 Mar 2015 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माह के द्वितीय शनिवार को राजपत्रित अवकाश के बावजूद विकास भवन और कलक्ट्रेट के कई सरकारी कार्यालय खुले रहे। दरअसल, प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन के सोमवार को प्रस्तावित दौरे ने सरकारी अमले की नींद उड़ा दी है। हालांकि, दोपहर में डीएम शुभ्रा सक्सेना ने अपने कैंप कार्यालय पर पत्रकारों को मुख्य सचिव का दौरा स्थगित होने की सूचना दे दी थी, लेकिन वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले पिछड़े कार्य निपटाने में सरकारी अमला सुबह से शाम तक जुटा रहा। देर शाम डीएम ने दौरा रद्द होने की जानकारी दी।
मुख्य सचिव को यहां आकर राज्य पोषण मिशन को प्रभावी बनाने केलिए डीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘संवर्धन’ की शुरुआत करनी थी। मुख्य सचिव को सोमवार को यहां आना था। इसे देखते हुए कर्मचारियों ने छुट्टी का मोह त्यागकर आम दिनों की तरह सुबह ही दफ्तरों की राह पकड़ ली। कलक्ट्रेट कैंपस में सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर, चकबंदी, अल्पसंख्यक कल्याण आदि कई विभागों के दफ्तरों में कर्मचारी फाइलों में सिर खपाते मिले। विकास भवन में सीडीओ ऑफिस, युवा कल्याण विभाग, बाल विकास परियोजना, समग्र ग्राम प्रकोष्ठ, जिला अर्थ एवं संख्या, कृषि आदि महकमों के दफ्तर खुले रहे। सबसे ज्यादा चहल-पहल जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में देखने को मिली। वहां का स्टाफ कंप्यूटरों पर कुपोषित श्रेणी के बच्चों की संवर्धन प्रोजेक्ट में डेटा फीडिंग का काम देर शाम तक चला। इधर, मौसम खराब देखते हुए डीएम के आग्रह पर प्रमुख सचिव ने शाहजहांपुर का दौरा स्थगित कर दिया है, ऐसी जानकारी डीएम ने शनिवार दोपहर अपने कैंप कार्यालय पर पत्रकारों को दी।
संवर्धन प्रोजेक्ट का खुला कंट्रोल रूम
बच्चों में कुपोषण की रोकथाम को गठित संवर्धन प्रोजेक्ट का कंट्रोल रूम शनिवार को जिला पंचायत राज कार्यालय में खोल दिया गया। डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद ने सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी धर्मेंद्र कुमार को कंट्रोल रूम का प्रभारी नामित किया है। इसके साथ ही वहां लेखाकार छोटेलाल, डीपीसी बीना श्रीवास्तव, मो.सईद खां, योगेंद्र सक्सेना, विकास बाबू, मुस्तकीम अली और प्रभात अवस्थी को सूचनाएं संकलित करने के लिए नियुक्त किया गया है। डीपीआरओ के अनुसार कंट्रोल रूम सुबह दस से शाम पांच बजे तक खुला रहेगा।