फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Manager arrested for opening mall on weekly detention day

साप्ताहिक बंदी के दिन मॉल खोलने पर मैनेजर गिरफ्तार

Mon, 29 Jun 2020 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Manager arrested for opening mall on weekly detention day
शाहजहांपुर। साप्ताहिक बंदी के दिन मैनेजर को मॉल खोलना और मना करने पर पुलिस से उलझना भारी पड़ गया। पुलिस ने शॉपिंग मॉल के मैनेजर को शांति भंग की धारा में गिरफ्तार कर चालान कर दिया। हालांकि बाद में सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट से मैनेजर को जमानत मिल गई।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते प्रशासन ने पूरे जिले में साप्ताहिक बंदी रविवार को की गई है। सदर बाजार थाने से कुछ दूरी पर शॉपिंग मॉल है। पुलिस के मुताबिक रविवार को साप्ताहिक बंदी होने के बावजूद शॉपिंग मॉल के मेन गेट का शटर खुला हुआ था। इसकी शिकायत मिलने पर सदर बाजार चौकी प्रभारी ज्योति त्यागी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर गईं मॉल बंद करने को कहा। चौकी इंचार्ज ने प्रशासन की गाइडलाइन का हवाला भी दिया। आरोप है कि मॉल का मैनेजर गोकुल सेन शटर बंद करने के बजाय सफाई करने की बात कहते हुए पुलिस से उलझने लगा। पुलिस के काफी समझाने के बावजूद मैनेजर शांत नहीं है। इस पर पुलिस ने मैनेजर को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और थाने ले जाकर बैठा दिया। इसके बाद मॉल बंद करा दिया गया। लिखा पढ़ी के बाद मॉल मैनेजर को सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। जहां उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। हालांकि मैनेजर का कहना था कि मॉल ग्राहकों के लिए नहीं खोला गया। वह केवल साफ सफाई करा रहे थे।
विज्ञापन

प्रशासन ने दुकानों को खोलने के लिए गाइडलाइन जारी की है। रविवार को साप्ताहिक बंदी होने के बावजूद शॉपिंग मॉल खोला लिया गया। इस पर मॉल के मैनेजर के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केपी सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाल सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed