फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   man suicide

जलालाबाद में युवक का शव बंद कमरे में लटका मिला

Thu, 17 Sep 2020 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
man suicide
जलालाबाद। ग्राम सुजावलपुर में एक युवक की लाश कमरे में लटकी मिली। इसकी जानकारी बुधवार सुबह तब हुई जब आसपास के लोगों को कमरे के अंदर से बदबू आती महसूस हुई। ग्रामीणों का कहना है कि युवक ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या कर ली होगी।
विज्ञापन

जलालाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सुजावलपुर निवासी वीरेश (35) के पिता रामपाल और मां की कई साल पहले मौत हो गई थी। वीरेश का बड़ा भाई रमेश हरियाणा के रोहतक में मजदूरी करता है। बहन रीता की शादी होने के बाद घर में वीरेश अकेला रह गया था। ग्रामीणों के अनुसार वीरेश शराब पीने का आदी था। लॉकडाउन से वह कहीं काम पर नहीं गया था। इस कारण वह आर्थिक तंगी से परेशान था। आशंका है कि इसी चलते उसने आत्महत्या कर ली होगी। बुधवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे ग्रामीणों को वीरेश के घर के अंदर से बदबू आती महसूस हुई। शक होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बंद दरवाजा तोड़ा तो वीरेश का शव रस्सी के सहारे कुंडे से लटका हुआ था। छानबीन के बाद थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed