फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Man sentenced to 20 years in prison for raping six-year-old girl

Shahjahanpur News: छह वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी वृद्ध को 20 वर्ष की कैद

Wed, 25 Feb 2026 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Man sentenced to 20 years in prison for raping six-year-old girl
शाहजहांपुर। बरात में नाच रही छह साल की मासूम को खेत पर ले जाकर दुष्कर्म करने के दोषी वृद्ध को अदालत ने 20 वर्ष के कारावास की सजा से दंडित किया है। घटना के बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
विज्ञापन

मदनापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि पांच मई 2025 को उनके भाई की बेटी की शादी थी। सभी लोग शादी के कार्यक्रमों में व्यस्त थे। बरात आने से पहले रात करीब 10:45 बजे उनकी छह वर्षीय बेटी खेतों की ओर से आई और अपनी मां को बताया कि एक बाबा ने उसके साथ गलत काम किया है।
विज्ञापन

उसके कपड़ों में खून लगा हुआ था। मासूम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों के फोटो पीड़िता को दिखाए। जुगेंद्र के फोटो पर अंगुली रखकर पीड़िता रोने लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जुगेंद्र के खिलाफ आरोपपत्र अदालत भेजा। अदालत में मुकदमा चलने के दौरान गवाहों के बयानात और साक्ष्यों के आधार पर विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट शिवकुमार-तृतीय ने जुगेंद्र को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed