फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   man jump in sharda cannal

शारदा नहर में कूदा युवक लापता, देर शाम जांच करने पहुंची पुलिस

Sat, 29 Feb 2020 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
man jump in sharda cannal
मकसूदापुर/बंडा। शुक्रवार दोपहर एक युवक शारदा नहर में कूद गया। नहर में सौ मीटर दूर तक दिखने के बाद वह नजरों से ओझल हो गया। देर शाम पुलिस ने भी मौके पर जाकर जांच पड़ताल की लेकिन युवक के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

गांव कुआडांडा के दिनेश कुमार और नटिउरा के अशोक कुमार बंडा बिलसंडा मार्ग पर गांव मकसूदापुर में शारदा नहर के पुल के किनारे फड़ लगाकर अनाज खरीदने का काम करते हैं। दिनेश और अशोक ने बताया कि शुक्रवार दोपहर एक युवक कहीं से आया और पुल से शारदा नहर में छलांग लगा दी। युवक को नहर में कूदते देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो वहां भीड़ लग गई। कुछ दूर तक युवक पानी में दिखा तो वे लोग नहर के किनारे चलते रहे, लेकिन फिर युवक नहर में डूब गया। युवक कौन था और पानी में क्यों कूदा, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। देर शाम तक कोई भी युवक की तलाश में वहां नहीं पहुंचा। थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि देर शाम मामले की जानकारी मिलने पर मौका मुआयना किया गया, लेकिन युवक केे बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed