{"_id":"668d1c378ecd4e1e9a009b69","slug":"man-dies-under-suspicious-circumstances-vegetable-vendor-accused-of-murder-in-shahjahanpur-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, सब्जी आढ़ती पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, सब्जी आढ़ती पर हत्या का आरोप
Tue, 09 Jul 2024 04:47 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 09 Jul 2024 04:47 PM IST
सार
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा की सब्जी मंडी में मंगलवार सुबह आढ़त के पीछे युवक का शव मिला। मौके पर पहुंचे उसके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
अशोक कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा के मोहल्ला तहब्बरगंज निवासी अशोक कुमार (26) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने खुदागंज के सब्जी आढ़ती पर हत्या का आरोप लगाया है। फॉरेंसिक टीम ने मौका-मुआयना करने के बाद साक्ष्य जुटाए हैं। बरेली से डॉग स्क्वॉयड भी बुलाया गया।
विज्ञापन
लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर स्थित अखिलेश की आढ़त पर अशोक कश्यप काम करता था। सोमवार की शाम चार बजे आढ़त पर जाने की बात कहकर बाइक से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
बरेली में बारिश का कहर: छह मकान गिरे... 94 गांव बाढ़ के पानी से घिरे, किशोर समेत चार की डूबकर मौत
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे सब्जी मंडी में आढ़त के पीछे स्थित अनुज कुमार के बंद मकान के जीने पर उसका शव मिला। अशोक के शव पर बिजली का टूटा तार पड़ा मिला। मकान के घर के बाहर बाइक खड़ी मिली। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बरेली से डॉग स्क्वॉयड को बुलाया।
फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की है। पुलिस ने आढ़ती अखिलेश कुमार को संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।